×

Jharkhand News: स्वास्थ्य मंत्री का अश्लील वीडियो वायरल, बन्ना गुप्ता बोले - राजनीतिक विरोधियों की साजिश

Jharkhand News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता का एक अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे अश्लील वीडियो में बन्ना गुप्ता एक महिला से बातचीत कर रहे हैं।

Jugul Kishor
Published on: 24 April 2023 7:33 AM GMT (Updated on: 24 April 2023 8:27 AM GMT)
Jharkhand News: स्वास्थ्य मंत्री का अश्लील वीडियो वायरल, बन्ना गुप्ता बोले - राजनीतिक विरोधियों की साजिश
X
स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता (सोशल मीडिया)

Jharkhand News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता का एक अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे अश्लील वीडियो में बन्ना गुप्ता एक महिला से बातचीत कर रहे हैं। वीडियो को भारतीय जनता पार्टी के सांसद निशिकांत दुबे ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। जिसके बाद बवाल मचा हुआ है। निशिकांत दुबे ने कांग्रेस नेताओं के चरित्र पर भी सवाल उठाए हैं।

'राजनीतिक विरोधियों की साजिश'

वायरल हो रहे वीडियो पर स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता का भी बयान सामने आया है। उन्होने कहा कि यह उनके विरोधियों की राजनीतिक साजिश है। उन्होने पूरे मामले पर एफआईआर दर्ज करने के लिए एसएसपी को पत्र भी लिखा है। इसके बाद जमशेदपुर साइबर थाने में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। बन्ना गुप्ता ने कहा कि ये वीडियो फर्जी और एडिट किया गया है। यह वीडियो उनकी छवि को करने के लिए किया गया है।

'पुलिस जांच के बाद दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा'

वीडियो वायरल होने के बाद स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने पूर्वी सिंहभूमि के एसएसपी प्रभात कुमार को पत्र लिखकर उनके खिलाफ षडयंत्र रचने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के लिए कहा है। बन्ना गुप्ता ने कहा कि वायरल हो रहे वीडियो में दिख रहा है कि फोटोशॉप या अन्य किसी एडिटिंग एप के माध्यम से ये काम किया गया है। उन्होने कहा कि पुलिस जांच के बाद दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। जिन लोगों ने फर्जी वीडियों के माध्यम से उन्हे बदनाम करने का कार्य किया वो उन सभी के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करेंगे।

बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने ट्वीट किया वीडियो

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने ट्वीट कर लिखा कि यह कांग्रेस का चरित्र है। झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता का यह तथाकथित माजरा है। महिलाओं के इज़्ज़त से खेलना, कांग्रेस कार्यकर्ता सुशील शर्मा का अपने पत्नी को तंदूर में जलाना, काश गांधी परिवार समझ पाता। यदि यह सही है तो कांग्रेस के लिए डूब मरने वाली बात है।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Next Story