×

Jharkhand Accident: झारखंड में भीषण सड़क हादसा, पिकअप वैन पलटी, 5 लोगों की दर्दनाक मौत, 29 जख्मी

Jharkhand Accident: झारखंड के गुमला जिले में बीती रात भयानक सड़क हादसा हो गया। जिसमें 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, जो पिकअप वैन दुर्घटनाग्रस्त हुई, उसमें करीब 40-50 लोग सवार थे। हादसे में 29 लोगों के जख्मी होने की सूचना है

Krishna Chaudhary
Published on: 3 May 2023 10:24 AM GMT (Updated on: 3 May 2023 10:29 AM GMT)
Jharkhand Accident: झारखंड में भीषण सड़क हादसा, पिकअप वैन पलटी, 5 लोगों की दर्दनाक मौत, 29 जख्मी
X
सांकेतिक तस्वीर ( सोशल मीडिया)

Jharkhand Accident: झारखंड के गुमला जिले में बीती रात भयानक सड़क हादसा हो गया। जिसमें 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, जो पिकअप वैन दुर्घटनाग्रस्त हुई, उसमें करीब 40-50 लोग सवार थे। हादसे में 29 लोगों के जख्मी होने की सूचना है, जिसमें से 11 की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। यही वजह है कि मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई गई है।

हादसा गुमला जिले के जारी प्रखंड के जरदा गांव के पास हुआ। पिकअप वैन में सवार लोग डुमरी प्रखंड के सारंगडीह गांव से एक शादी समारोह में शिरकत कर वापस अपने घर कटारी लौट रहे थे। लोगों से भरी पिकअप वैन रास्ते में अचानक हादसे का शिकार हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, गाड़ी ने करीब तीन बार पलटी मारी।

मृतकों में दुल्हन के माता-पिता भी शामिल

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, शादी में शामिल होकर वापस लौटने के दौरान हादसे का शिकार हुए लोग लड़की पक्ष के थे। सभी लोग सारंगडीह गांव में बेटी की शादी करवा कर पिकअप वैन से अपने घर कटारी गांव वापस आ रहे थे। हादसे में जान गंवाने वाले लोगों में दुल्हन के माता-पिता भी शामिल हैं। पुलिस ने पांचों मृतक की शिनाख्त कर ली है, जिनकी पहचान आलसु नगेसिया, फूलीकार किंडो, सबिता देवी, सुंदर गयार और सुंदरी देवी के रूप में हुई है।

गंभीर रूप से घायलों को रांची किया गया रेफर

बीती रात हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने आनन फानन में इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने गाड़ी में फंसे लोगों को बाहर निकाला। सबसे पहले उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां से एक बस के जरिए उन्हें सदर अस्पताल भेजा गया। कुछ घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें रांची रिम्स रेफर किया गया है। हादसे की जानकारी मिलने के बाद प्रखंड के प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंची और अस्पताल में इलाजरत लोगों और डॉक्टरों से स्थिति की जानकारी ली।

Krishna Chaudhary

Krishna Chaudhary

Next Story