×

घोड़े पर सवार विधानसभा पहुंची विधायक अंबा प्रसाद, अब वायरल हो रहा ये वीडियो

कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद की मानें तो वे जिस घोड़े पर सवार होकर विधानसभा पहुंची हैं उसे अर्जुन अवॉर्ड विजेता कर्नल रवि राठौड़ ने भेंट किया है। उन्होंने खुद रांची आ कर सप्रेम घोड़ा भेंट किया है।

Roshni Khan
Published on: 8 March 2021 12:52 PM GMT
घोड़े पर सवार विधानसभा पहुंची विधायक अंबा प्रसाद, अब वायरल हो रहा ये वीडियो
X
घोड़े पर सवार विधानसभा पहुंची विधायक अंबा प्रसाद, अब वायरल हो रहा ये वीडियो

रांची: झारखंड की बहुचर्चित कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद विधानसभा घोड़े पर सवार होकर पहुंची। बड़कागांव से विधायक बनी अंबा प्रसाद अपने क्रियाकलापों से मीडिया की सुर्खियां बनती रही हैं। झारखंड विधानसभा के बजट सत्र में शामिल होने पहुंची अंबा प्रसाद को हालांकि सुरक्षाकर्मियों ने घोड़े के साथ विधानसभा परिसर में जाने से रोक दिया। मीडिया कर्मियों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि, उन्होंने इस बाबत झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष से अनुमति ली है। बावजूद उन्हें घोड़े के साथ विधानसभा परिसर में जाने से रोका जा रहा है।

अर्जुन अवार्ड विजेता ने किया घोड़ा भेंट

कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद की मानें तो वे जिस घोड़े पर सवार होकर विधानसभा पहुंची हैं उसे अर्जुन अवॉर्ड विजेता कर्नल रवि राठौड़ ने भेंट किया है। उन्होंने खुद रांची आ कर सप्रेम घोड़ा भेंट किया है।

ये भी पढ़ें:SSP अभिषेक की अनूठी पहल: अब बैरक में पुलिसकर्मियों को मिलेगा घर जैसा माहौल

देखें ये वीडियो...

अंबा प्रसाद को देखने के लिए जुटी भीड़

घोड़े पर सवार होकर जैसे ही अंबा प्रसाद विधानसभा के रास्ते पर पहुंची वहां लोगों की भीड़ जुटने लगी। पूरे रास्ते अंबा प्रसाद घोड़े पर सवार रहीं और लोगों की भीड़ जुटती गई। अंबा प्रसाद ने खुद ही घोड़े को नियंत्रण में रखा और मीडिया कर्मियों के सवालों का जवाब भी दिया। हालांकि विधायक अंबा प्रसाद के साथ उनके जान पहचान के लोग भी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:अगला सीएम कौन: उत्तराखंड में अब किसके सर सजेगा ताज, इन नामों पर चर्चा

महिला दिवस की दी बधाई

कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई दी है। अपने संदेश में उन्होंने कहा कि, आज के दिन उन्हें खासतौर पर गर्व का अहसास होता है। इस बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने महिला विधायकों के साथ फोटो खिंचवाई और उन्हें गिफ्ट भी दिया। इस दौरान अंबा प्रसाद भी मौजूद रहीं।

रिपोर्ट- शाहनवाज

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Roshni Khan

Roshni Khan

Next Story