×

झारखंड में नक्सली का हमला, 3 जवान शहीद, कड़ी कार्रवाई कर सकती है पुलिस

झारखंड के डीजीपी नीरज सिन्हा ने कहा है कि चाईबासा क्षेत्र में हाल के दिनों में बड़ी संख्या में आईईडी को रिकवर किया गया है। उन्होंने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि, नक्सली जानबूझकर पुलिस के अभियान को रोकने के लिए आईईडी लगाते हैं।

Dharmendra kumar
Published on: 4 March 2021 8:45 AM GMT
झारखंड में नक्सली का हमला, 3 जवान शहीद, कड़ी कार्रवाई कर सकती है पुलिस
X
झारखंड के डीजीपी नीरज सिन्हा ने झारखंड जगुआर के 3 जवानों के शहीद होने की पुष्टि की है। इसके साथ ही 2 जवानों के घायल होने की बात भी कही है।

रांची: झारखंड के डीजीपी नीरज सिन्हा ने झारखंड जगुआर के 3 जवानों के शहीद होने की पुष्टि की है। इसके साथ ही 2 जवानों के घायल होने की बात भी कही है। रांची के मेडिका अस्पताल में घायल जवानों को देखने पहुंचे डीजीपी ने कहा कि, चाईबासा के लांजी पहाड़ पर सीआरपीएफ और झारखंड जगुआर का संयुक्त सर्च ऑपरेशन चल रहा था।

इस अभियान में शामिल होने के लिए अतिरिक्त जवान पहाड़ पर चढ़ाई कर रहे थे। इसी दौरान आईईडी ब्लास्ट किया गया है। उन्होंने कहा कि, इस क्षेत्र में पहले से आईईडी लगाए गये हैं। इसका उद्देश्य ऑपरेशन को रोकना है।

चाईबासा क्षेत्र में आईईडी की मौजूदगी

झारखंड के डीजीपी नीरज सिन्हा ने कहा है कि चाईबासा क्षेत्र में हाल के दिनों में बड़ी संख्या में आईईडी को रिकवर किया गया है। उन्होंने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि, नक्सली जानबूझकर पुलिस के अभियान को रोकने के लिए आईईडी लगाते हैं। डीजीपी ने कहा कि, इस घटना के बाद भी पुलिस का अभियान जारी रहेगा।

[video width="640" height="352" mp4="https://newstrack.com/wp-content/uploads/2021/03/WhatsApp-Video-2021-03-03-at-23.30.53.mp4"][/video]

ये भी पढ़ें...झारखंड सरकार ने 91 हजार करोड़ से अधिक का बजट किया पेश, BJP ने जताया विरोध

नक्सलियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के संकेत

झारखंड डीजीपी के तौर पर नीरज सिन्हा ने हाल ही में कमान संभाली है। लिहाजा उनके सामने नक्सलियों ने बड़ी चुनौती पेश की है। ऐसे में पुलिस नक्सलियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के संकेत दे रही है। रांची में पत्रकारों से बात करते हुए डीजीपी नीरज सिन्हा ने कहा कि पुलिस जो कार्रवाई करने जा रही है उससे नक्सलियों को कड़ा संदेश जाएगा।

ये भी पढ़ें...लिव-इन रिलेशन वाला ऐसा राज्य, जहां छीन लिए जाते हैं आपके कई अधिकार

नक्सलियों की बढ़ी धमक

झारखंड में हाल के दिनों में नक्सलियों ने अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करवाई है। गुमला और लोहरदगा के बाद चाईबासा में नक्सलियों ने जिस तरह से पुलिस को निशाना बनाया है उससे पुलिस महकमे की भी नींद उड़ गई है। नए डीजीपी नीरज सिन्हा नक्सलियों से लोहा लेने के लिए क्या रणनीति अपनाते हैं यह देखने वाली बात होगी।

रिपोर्ट: शाहनवाज

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story