×

मौसम अलर्ट: इन राज्यों में पड़ेगी भीषण गर्मी, चेतावनी जारी

देश भर में गर्मी के मौसम ने अभी से बेहाल कर दिया है। झारखण्ड समेत कई राज्यों में तेजी से गर्मी के आंकड़े बढ़ने वाले हैं।

Shraddha
Published on: 2 April 2021 3:34 AM GMT (Updated on: 2 April 2021 5:19 AM GMT)
मौसम अलर्ट: इन राज्यों में पड़ेगी भीषण गर्मी, चेतावनी जारी
X

summer season photos (social media)

रांची : देश भर में गर्मी के मौसम ने अभी से बेहाल कर दिया है। झारखण्ड समेत कई राज्यों में तेजी से गर्मी के आंकड़े बढ़ने वाले हैं। आपको बता दें कि मौसम विभाग ने बताया है रांची में शुक्रवार यानि आज 2 अप्रैल को अधिकतम तापमान 37 डिग्री और पांच अप्रैल को यह आंकड़े 38 डिग्री तक रहने के आसार बताए जा रहे हैं। इसके साथ कुछ राज्यों में यह आंकड़े 45 डिग्री तक पहुंच गया है।

झारखण्ड समेत 10 राज्यों में पड़ेगी प्रचंड गर्मी

देश के 10 राज्यों में अप्रैल महीने से जून महीने तक काफी प्रचंड गर्मी पड़ने वाली है। बताया जा रहा है कि झारखण्ड में भी गर्मी के आसार तेज होने वाले हैं। इसके साथ कुछ राज्यों में लू चलने की भी सम्भावना जताई जा रही है। मौसम विभाग ने जारी अलर्ट में कहा है कि तीन महीने तक गर्मी का तापमान 40 से ऊपर नहीं जाएगा। लेकिन उसके बाद प्रचंड गर्मी होने की संभावना जताई है।

जानें इन 10 राज्यों में दिन का तापमान

बताया जा रहा है कि झारखण्ड, राजस्थान,. दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा और उत्तरप्रदेश जैसे राज्यों में दिन का तापमान 0. 62 डिग्री का तापमान होने की उम्मीद जताई जा रही है। आपको बता दें कि आज का आंकड़ा 37 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान लगाया जा रहा है। इसके साथ 5 अप्रैल को यह तापमान 38 डिग्री तक रहने के आसार जताए जा रहे हैं।

कई राज्यों में गर्मी के आसार तेजी से बढ़ने शुरू हो गए

गर्मी के इस मौसम में हवा और लू की स्थिति बन रही है। इसके साथ कई राज्यों में गर्मी के आसार तेजी से बढ़ने शुरू हो गए हैं। वैज्ञानिको का कहना है कि पाकिस्तान में गर्म हवाओं के आने से देश के कई राज्यों में तेजी से गर्मी बढ़ी है। बताया जा रहा है कि कई राज्यों में यह तापमान 45 डिग्री तक पहुंच गया है। इस बार काफी प्रचंड गर्मी पड़ने के आसार नजर आ रहे हैं।

दोस्तों देश दुनिया की और को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shraddha

Shraddha

Next Story