×

कर्नाटक में भाजपा पर भड़के अखिलेश, बोले-कर्नाटक विधानसभा चुनाव भाजपा के पतन की कहानी लिख चुका है

Karnataka Assembly Election 2023: अखिलेश यादव ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि ताजा सर्वे के अनुसार कर्नाटक में भाजपा के कामकाज को 50 प्रतिशत से ज्यादा लोगों ने बुरा बताया है। मात्र 29 प्रतिशत लोग संतुष्ट हैं।

Anant Shukla
Published on: 7 May 2023 9:03 PM GMT
कर्नाटक में भाजपा पर भड़के अखिलेश, बोले-कर्नाटक विधानसभा चुनाव भाजपा के पतन की कहानी लिख चुका है
X
akhilesh yadav

Karnataka Assembly Election 2023: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने तीन दिवसीय कर्नाटक दौरे के अंतिम दिन आज शिमोगा के सोहराब तालुका में रोड-शो और जनसभा को भी सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव भाजपा के पतन की कहानी लिख चुका है। यहां परिवर्तन होकर रहेगा। इस दौरान तमाम सपा कार्यकर्ताओं ने जिन्दाबाद के नारे लगाए।

अखिलेश यादव ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि ताजा सर्वे के अनुसार कर्नाटक में भाजपा के कामकाज को 50 प्रतिशत से ज्यादा लोगों ने बुरा बताया है। मात्र 29 प्रतिशत लोग संतुष्ट हैं। जनता के बीच चुनाव में बेरोजगारी, विकास और खेती मुख्य मुद्दे बनकर उभर रहे हैं। भाजपा राज में महंगाई, भ्रष्टाचार और अन्याय चरम पर है। लोग परेशान है। समाज का हर वर्ग भाजपा से क्षुब्ध हैं। भाजपा को सत्ता से हटाने के लिए अब समाजवादियों की भूमिका भी रहेगी। जनता ने भी बदलाव के लिए अपना मन पूरी तरह से बना लिया है।

जालौन सड़क हादसे मे मरने वालों को 10-10 देने की मांग

जालौन सड़क हादसे में हुई 5 लोगों की मौत पर शोक जताते सरकार से सड़क दुर्घटना में मारे गये सभी लोगों के परिजनों को एक-एक करोड़ रूपये का मुआवजा और घायलों को 10-10 लाख रूपये की आर्थिक मदद के साथ उनके इलाज की समुचित व्यवस्था किए जाने की मांग की है।अखिलेश यादव ने कहा कि प्रशासनिक अनदेखी तथा परिवहन विभाग द्वारा वसूली के कारण रोजाना सड़क हादसो में लोगों की जानें जा रही है। ऐसी सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए उत्तर प्रदेश सरकार को ट्रैफिक नियमों को कड़ाई से लागू करना चाहिए।

कानपुर में छात्र संघ पंचायत

कानपुर महानगर के गुमटी नम्बर पांच होटल विलास में आज समाजवादी पार्टी की महापौर प्रत्याशी वंदना बाजपेई के पक्ष में कानपुर विश्वविद्यालय छात्र संघ पदाधिकारियों द्वारा छात्र संघ पंचायत आयोजित की गई। मुख्य अतिथि सपा के राष्ट्रीय सचिव अरविन्द सिंह गोप ने कानपुर छात्र संघ पंचायत को सम्बोधित करते हुए युवाओं युवाओं से पार्टी प्रत्याशी को जीताने की अपील की।

Anant Shukla

Anant Shukla

Next Story