×

Karnataka Assembly Elections 2023: कांग्रेस कर्नाटक अध्यक्ष डीके शिवकुमार पर नोट उड़ाने के मामले में एफआईआर

Karnataka Assembly Elections 2023: कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार का पिछले दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था। जिसमें डीके शिवकुमार कर्नाटक के मांड्या में कांग्रेस की तरफ से आयोजित प्रजा ध्वनि यात्रा के दौरान 500 रुपए के नोट उड़ाते दिखे थे। इस मामले में मांड्या के स्थानीय अदालत के आदेश पर मांड्या ग्रामीण पुलिस ने FIR दर्ज की है।

Prashant Vinay Dixit
Published on: 4 April 2023 11:08 AM GMT (Updated on: 4 April 2023 11:38 AM GMT)
Karnataka Assembly Elections 2023: कांग्रेस कर्नाटक अध्यक्ष डीके शिवकुमार पर नोट उड़ाने के मामले में एफआईआर
X
कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार (फोटो: सोशल मीडिया)

Karnataka Assembly Elections 2023: विधानसभा चुनाव कर्नाटक से पहले सियासी गतिविधियां तेज हो गई हैं। इस बीच सोमवार को कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डीके शिवकुमार का एक वीडिया सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें कांग्रेस मांड्या की तरफ से आयोजित प्रजा ध्वनि यात्रा के दौरान वह 500 के नोट उड़ाते दिख रहे थे। अब इस मामले में मांड्या के स्थानीय अदालत के आदेश पर मांड्या ग्रामीण पुलिस ने FIR दर्ज की है।

क्या है पूरा मामला ?

अभी कुछ दिन पहले कर्नाटक में कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार का सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था। कई रिपोर्ट्स के अनुसार डीके शिवकुमार कर्नाटक के मांड्या में कांग्रेस की तरफ से आयोजित प्रजा ध्वनि यात्रा के दौरान 500 रुपए के नोट उड़ाते दिख रहे थे। जिसपर उन्होंने सफाई देतें हुए कहा कि उन्होंने बेविनाहल्ली में बस के ऊपर से कलाकारों को पैसे दिए थे।

पहले भी विवादित रहे

कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार इसके पहले भी विवादित रह चुके हैं। कुछ दिन पहले ही उन्होंने राज्य के डीजीपी प्रवीण सूद को नालायक कहा था। उन्होंने दावा किया डीजीपी राज्य की भाजपा सरकार का बचाव कर रहे हैं। उनकी पार्टी के नेताओं के खिलाफ फर्जी केस दर्ज कर रहे हैं। शिवकुमार ने चेतावनी दी थी कि अगर उनकी पार्टी सत्ता में आती है तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। कांग्रेस नेता ने प्रवीण पर नन्जे गौड़ा और उरी गौड़ा के नाम पर प्रवेश द्वार बनाने की अनुमति देने का आरोप लगाया था।

Prashant Vinay Dixit

Prashant Vinay Dixit

Next Story