×

चेन्नई: बारिश की वजह से बिगड़े हालात, 12 हजार IT कंपनियों में छुट्टी

तमिलनाडु में बारिश के कारण हालात बेकाबू होते जा रहे हैं। तमिलनाडु में चेन्नई समेत तटीय जिलों में शनिवार को लगातार 6वें दिन भी बारिश जारी है।

By
Published on: 4 Nov 2017 5:05 AM GMT
चेन्नई: बारिश की वजह से बिगड़े हालात, 12 हजार IT कंपनियों में छुट्टी
X

नई दिल्ली/चेन्नई: तमिलनाडु में बारिश के कारण हालात बेकाबू होते जा रहे हैं। तमिलनाडु में चेन्नई समेत तटीय जिलों में शनिवार को लगातार 6वें दिन भी बारिश जारी है। चेन्नई में पिछले 24 घंटे में 18.3 सेमी बारिश हुई। यह 1 दिसंबर 2015 की बाढ़ के बाद एक दिन में सबसे ज्यादा है। कांचीपुरम में सबसे ज्यादा 62.7 सेमी बरसात हुई। कई तटीय जिलों में बाढ़ के हालात हैं।

यह भी पढ़ें: चेन्नई में बारिश की वजह से बिगड़े हालात, 12 IT कंपनियों में छुट्टी

राज्य में शुक्रवार को 19.3 सेमी बारिश दर्ज की गई। स्कूल-कॉलेज और यूनिवर्सिटी में छुट्‌टी कर दी गई है। वहीं, एग्जाम भी टाल दिए गए। सरकार ने चेन्नई में 12 हजार आईटी और अन्य कंपनियों में छुट्‌टी के आदेश दिए हैं। राज्य सरकार के मुताबिक, बारिश से 600 करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट रुक गए हैं।

यह भी पढ़ें: चेन्नई: 18 MLAs को अयोग्य ठहराने के मामले में मद्रास हाईकोर्ट में सुनवाई शुरू

सरकार ने हर जिले में रेस्क्यू की निगरानी के लिए 1 मंत्री और 3 अफसरों की टीम बनाई है। चेन्नई की जिम्मेदारी दो मंत्रियों को दी गई है। जिले को 15 जोन में बांटा है। वहीं, मौसम विभाग ने 6 नवंबर तक भारी बारिश की वॉर्निंग दी है। चेन्नई में सेंट थॉमस माउंट और कोदम्बकम के बीच गुरुवार रात 9:30 से शुक्रवार तड़के 3:20 बजे तक ट्रेनें बंद रहीं। चेन्नई में गुरुवार और शुक्रवार के बीच 24 घंटे में 18.3 सेमी बारिश हुई।

9 नवंबर 2015 को 48.3 सेमी बारिश हुई थी। चेन्नई में नवंबर महीने की 70% बारिश 3 दिन में हुई है। 2015 में नवंबर महीने में 104.9 सेमी बारिश हुई थी। चेन्नई में 1 दिसंबर को 12 घंटे में 27.2 सेमी बारिश हुई थी। 1901 में 10 दिसंबर को 12 घंटे में 26.1 सेमी बारिश हुई थी।

इस आपदा के कारन 50% लोगों के पास पीने का पानी नहीं है। राज्य के 10 तटीय जिलों में करीब 1 हजार घर बाढ़ में डूब गए हैं। तटीय जिलों के करीब 70% घरों में बिजली नहीं है। राज्य के तटीय इलाकों में 5 दिन से 80% कामकाज पर असर पड़ा है। साउथ चेन्नई के आधे घरों में पानी है। आपदा विभाग ने लोगों को घर पर रहने को कहा है। तटीय जिलों में 115 रिलीफ कैंप बनाए गए हैं। एनडीआरएफ टीमें तटीय इलाकों में भेजी गई हैं।

Next Story