×

शर्मनाक: स्वतंत्रता दिवस मनाने स्कूल जा रही छात्रा के साथ दुष्कर्म

By
Published on: 16 Aug 2017 2:16 AM GMT
शर्मनाक: स्वतंत्रता दिवस मनाने स्कूल जा रही छात्रा के साथ दुष्कर्म
X
शर्मनाक: स्वतंत्रता दिवस मनाने स्कूल जा रही छात्रा से हुआ दुष्कर्म

चंडीगढ़: स्वतंत्रता दिवस समारोह में हिस्सा लेने स्कूल जा रही एक छात्रा के साथ एक अज्ञात व्यक्ति ने चाकू दिखाकर दुष्कर्म किया। पुलिस ने कहा कि 12 वर्षीय कक्षा 8वीं की छात्रा के साथ दुष्कर्म करने वाले व्यक्ति उम्र कथित तौर पर लगभग 40 साल थी। उसने सेक्टर 23 में चिल्ड्रेन्स ट्रैफिक पार्क में इस घटना को अंजाम दिया।

लड़की को उपचार के लिए सरकारी मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने उसकी शिकायत पर दुष्कर्म का एक मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

चंडीगढ़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ईश सिंघल और अन्य पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। ये सभी सेक्टर 17 स्थित परेड मैदान में स्वतंत्रता दिवस समारोह में हिस्सा ले रहे थे।

सिंघल ने बाद में स्पष्ट किया कि नाबालिग वास्तव में स्वतंत्रता दिवस समारोह में हिस्सा लेने स्कूल जा रही थी, स्कूल से लौट नहीं रही थी, जैसा कि इसके पहले की खबरों में कहा गया था।

आगे की स्लाइड में पढ़िए पूरी खबर

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि पीड़िता ने कहा कि जब वह ट्रैफिक पार्क से गुजर रही थी, तभी आरोपी ने उसे एक नाले के पास खींच लिया और चाकू के बल पर उसके साथ दुष्कर्म किया।

यह घटना ऐसे समय में हुई है, जब चंडीगढ़ में स्वतंत्रता दिवस पर हाई अलर्ट है।

कई सरकारी अधिकारी ट्रैफिक पार्क के मुख्य द्वार के पास ही रहते हैं।

चंडीगढ़ में यह घटना ऐसे समय में हुई है, जब इसके कुछ दिनों पूर्व भाजपा के राज्य अध्यक्ष सुभाष बराला के बेटे विकास बराला ने वर्णिका कुंडू का पीछा किया था और उसके अपहरण की कोशिश की थी।

सौजन्य: आईएएनएस

Next Story