×

ओडिशा: फसल में नुकसान की वजह से 6 किसानों ने की आत्महत्या

By
Published on: 7 Nov 2017 5:16 AM GMT
ओडिशा: फसल में नुकसान की वजह से 6 किसानों ने की आत्महत्या
X

भुवनेश्वर: ओडिशा में फसल खराब हो जाने की वजह से किसान इस कदर परेशान हो गए कि उन्होंने मौत को गले लगाना ही बेहतर समझा। न्यूज एजेंसी एएनआई की खबर के मुताबिक बरगढ़ के रहने वाले 6 किसानों ने आत्महत्या की है। मौके पर पहुंचे बरगढ़ के डीएम ने कहा कि जिन्होंने फसल में नुकसान झेला है, उन्हें मुआवजा जरूर दिया जाएगा और उन्होंने मामले की जांच के आदेश भी दे दिए हैं।

यह भी पढ़ें: भारतीय किसानों ने पाकिस्तान में फैलाई धुंध, परेशान हुई पाक सरकार

बता दें कि देश में किसानों के फसल खराब होने और कर्ज में डूबे होने की वजह से आत्महत्या के मामले आए दिन सामने आते रहते हैं।

यह भी पढ़ें: चूसने वाला पैकेट बंद गन्ना 21 हजार रुपए कुंतल, किसान फिर भी बेहाल

किसानों की इस हालत के पीछे केंद्र सरकार को भी विपक्ष के विरोध का सामना करना पड़ता है। इस साल मध्य प्रदेश के किसानों में बिगड़े हालातों के चलते इस कदर रोष पैदा हुआ था कि उनकी ओर से किए गए आंदोलन ने उग्र रूप ले लिया था।

यह भी पढ़ें: योगी सरकार पर नहीं भरोसा, बरसात की आस में किसानों को ‘राम’ का सहारा !

ये आग मध्य प्रदेश से महाराष्ट्र और हरियाणा में भी फैली थी, जहां किसानों ने अलग-अलग तरीकों से सरकार का विरोध किया था। कहीं किसानों ने सड़क पर हजारों लीटर दूध बहाया, तो इंदौर में किसानों ने सड़क पर प्याज और टमाटर फेंक कर सरकार का विरोध किया था।

Next Story