×

69वां गणतंत्र दिवस: राजपथ पर परेड में दिखी सैन्य के साथ महिला शक्ति

aman
By aman
Published on: 26 Jan 2018 6:26 AM GMT
69वां गणतंत्र दिवस: राजपथ पर परेड में दिखी सैन्य के साथ महिला शक्ति
X
राजपथ पर 69वें गणतंत्र का जश्न जारी, परेड में महिलाओं ने दिखाया दम

नई दिल्ली: 69वें गणतंत्र दिवस समारोह में आज (26 जनवरी) राजपथ पर शानदार परेड निकली। परेड के जरिए भारत ने दुनिया को अपना दम दिखाया। इस परेड की शुरुआत आसियान देशों के दस्ते के साथ हुई। इसके बाद भारतीय युद्धक टैंक, हथियार और सैनिकों सहित कई अन्य झांकियां परेड में शामिल हुई। इस बार गणतंत्र दिवस पर आसियान देशों के प्रमुख मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहे। पीएम नरेंद्र मोदी ने सभी प्रमुखों का स्वागत किया।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने वायुसेना के शहीद गरुड़ कमांडो जेपी निराला को मरणोपरांत शांतिकाल के सबसे बड़े वीरता सम्मान 'अशोक चक्र' से सम्मानित किया। इसके बाद भारतीय वायुसेना का रोमांचक प्रदर्शन हुआ। महिला सैन्य कर्मियों ने भी एक के बाद कई करतब दिखाए। उनकी करतब देख लोग दांतों तले उंगली दबाने पर मजबूर हो गए।

इन मुख्य अतिथियों में इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो, फिलिपींस के राष्ट्रपति रॉड्रिगो दुर्तेते, सिंगापुर के प्रधानमंत्री ली सियन लूंग, लाओस के प्रधान मंत्री थोंगलाऊन सिसौलिथ, वियतनाम के प्रधानमंत्री गुयेन जुआन फक्यूक, मलेशिया के प्रधानमंत्री नजीब रजाक, कंबोडिया के प्रधानमंत्री हुन सेन, थाईलैंड के जनरल प्रयुत चान-ओ-चा, म्यांमार की आंग सान सू ची और ब्रुनेई के सुल्तान हाजी हसनल बोलकेया हैं।

लाइव अपडेट्स:

-परेड की शुरुआत आसियान देशों के राष्ट्रीय ध्वजों के साथ हुई।

-यह पहली बार है जब परेड की शुरुआत किसी अन्य देश के दस्ते के साथ हुई।

-राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने वायुसेना के शहीद गरुड़ कमांडो जेपी निराला को शांतिकाल के सबसे बड़े वीरता सम्मान अशोक चक्र से सम्मानित किया।

-शहीद गरुड़ कमांडो जेपी निराला को मरणोपरांत अशोक चक्र से नवाजा गया।

-उनकी पत्नी ने राष्ट्रपति से सम्मान प्राप्त किया. सम्मान देते वक्त राष्ट्रपति कोविंद भावुक भी हो गए।

-राजपथ पर जारी है देश की संस्कृति, शौर्य की झांकी।

-परेड में आकाश हथियार सिस्टम का प्रदर्शन।

-राजपथ पर भारत के 69वें गणतंत्र दिवस की परेड के दौरान दिखा आसियान दस्ता।

-राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राष्ट्र ध्वज फहराया।

-राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का राजपथ पर आगमन।

-पीएम मोदी और उपराष्ट्रपति भी मौजूद हैं।

-राजपथ पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी, थोड़ी देर में शुरू होगी गणतंत्र दिवस की परेड।

-पीएम नरेंद्र मोदी ने अमर जवान ज्योति पहुंचकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

-इस दौरान उनके साथ तीनों सेना के प्रमुख और रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण भी मौजूद रहीं।

-पीएम मोदी मुख्य अतिथियों की अगवानी कर रहे हैं।



'विक्रांत' और 'निर्भय' का होगा प्रदर्शन

हर बार की तरह इस बार भी नौसेना की झांकी प्रस्तुत की जाएगी। नौसेना इस बार स्वदेशी विमानवाहक 'विक्रांत' का प्रदर्शन करेगी। विक्रांत को साल 2020 में नेवी में शामिल किया जाएगा। यही नहीं डीआरडीओ की ओर से 'निर्भय' मिसाइल और अश्विनी राडार सिस्टम का भी प्रदर्शन होगा।

पहली बार ऑल इंडिया रेडियो की भी झांकी

इस बार परेड में आयकर विभाग की भी एक झांकी शामिल की जा रहे है। इसमें नोटबंदी के बाद कालेधन के खिलाफ छेड़े गए अभियान की जानकारी दी जाएगी। पहली बार ऑल इंडिया रेडियो की भी झांकी परेड का हिस्सा होगी। इसमें पीएम नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रमों को भी प्रदर्शित किया जाएगा।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story