×

ADR रिपोर्ट: AAP ने छुपाया 57% चंदे का स्रोत, तो कांग्रेस ने नहीं बताया कहां से आया 83% चंदा

aman
By aman
Published on: 25 Jan 2017 8:08 AM GMT
ADR रिपोर्ट: AAP ने छुपाया 57% चंदे का स्रोत, तो कांग्रेस ने नहीं बताया कहां से आया 83% चंदा
X

नई दिल्ली: पांच राज्यों में होने वाले चुनावों के मद्देनजर एक बात पर बार-बार चर्चा हो रही है कि देश की इन राजनीतिक पार्टियों के चंदे कहां से और किस स्रोत से आते हैं। साथ ही इन पार्टियों को कितना चंदा मिलता है।

राजनीतिक दलों के चंदों से जुड़ी ऐसी ही एक रिपोर्ट सामने आई है। इसमें बताया गया है कि पिछले 11 सालों में यानी 2004-05 से 2014-15 के बीच लगभग सभी राजनीतिक पार्टियों को जो चंदा मिला उसमें से 6,800 करोड़ रुपए अज्ञात स्त्रोतों से थे।

एडीआर ने जारी किए आंकड़े

ये आंकड़े एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म (एडीआर) ने दिए हैं। गौरतलब है कि एडीआर एक एनजीओ है। इस वक्त में इन सभी पार्टियों को कुल 11 हजार करोड़ रुपए मिले। इसमें से 6,800 करोड़ रुपए अज्ञात स्त्रोतों से आए।

आगे की स्लाइड में जानें किस पार्टी का क्या है हाल...

आम आदमी पार्टी (आप) : इस रिपोर्ट में बताया गया है कि आम आदमी पार्टी (आप) के निर्माण के वक्त उसके नेताओं ने भ्रष्टाचार को मिटाने की दिशा में काम करने की बात कही थी। ये पार्टी पूरी तरह पारदर्शी होकर काम करेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। बीते तीन सालों 2013-2015 में इस पार्टी को 110 करोड़ रुपए मिले। पार्टी को मिले इस चंदे में 57 प्रतिशत अज्ञात स्त्रोतों से आया है।

मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीएम): इसके अलावा मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी को इस दौरान कुल 893 करोड़ रुपए मिले। जिसमें 53 प्रतिशत राशि अज्ञात स्त्रोतों से आए थे। सीपीएम को यह पैसा उसे पिछले 11 सालों में मिले।

आगे की स्लाइड में पढ़ें कांग्रेस और बीजेपी का क्या है हाल ...

कांग्रेस: इन 11 सालों के दरमियान कांग्रेस पार्टी सबसे अधिक समय तक सत्ता में रही। इस समयावधि में कांग्रेस पार्टी को कुल 4,000 करोड़ रुपए मिले। इनमें से 83 फीसदी रुपए अज्ञात स्त्रोतों से आए थे। इन पैसों की जानकारी न तो चुनाव आयोग को दी गई और ना ही आयकर विभाग को।

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) : मई 2014 में सत्ता में आई बीजेपी का भी हाल कांग्रेस वाला ही है। बीजेपी को अब तक कुल 3,273 करोड़ रुपए का चंदा मिला। इसमें से 65 प्रतिशत रकम अज्ञात स्त्रोतों से आए थे।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story