×

ADR Report: चंद्रबाबू सबसे अमीर, तो चामलिंग सबसे शिक्षित मुख्यमंत्री

aman
By aman
Published on: 13 Feb 2018 6:02 AM GMT
ADR Report: चंद्रबाबू सबसे अमीर, तो चामलिंग सबसे शिक्षित मुख्यमंत्री
X
ADR Report: चंद्रबाबू सबसे अमीर CM, तो चामलिंग सबसे शिक्षित मुख्यमंत्री

नई दिल्ली: एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) और नेशनल इलेक्शन वॉच (न्यू) की ओर से 29 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों द्वारा दाखिल शपथ पत्रों के विश्लेषण में कई ऐसी जानकारियां सामने आए हैं, जो शायद अब तक आपको पता ना हो। इस रिपोर्ट के अनुसार, आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू मौजूदा वक्त में देश के सबसे अमीर मुख्यमंत्री हैं।

नायडू के बाद दूसरे नंबर पर अरुणाचल प्रदेश के सीएम पेमा खांडू और तीसरे नंबर पर पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह हैं। नायडू के पास 177 करोड़ की चल-अचल संपत्ति है, वहीं खांडू के पास 129 करोड़ और अमरिंदर सिंह के पास 48 करोड़ रुपए की संपत्ति है। वहीं, त्रिपुरा की वामपंथी सरकार के मुखिया माणिक सरकार के पास सबसे कम संपत्ति है।

माणिक-ममता-महबूबा के पास सबसे काम संपत्ति

त्रिपुरा के सीएम माणिक सरकार के पास कुल 26 लाख की संपत्ति है। उनके पास न तो कोई निजी कार है और न ही घर। इसके बाद प.बंगाल की सीएम ममता बनर्जी का नंबर आता है। ममता के पास भी सिर्फ 30 लाख रुपए की ही संपत्ति है। इसमें कोई अचल संपत्ति नहीं है। संपत्ति के लिहाज से निचले क्रम में तीसरे पायदान पर जम्मू-कश्मीर की सीएम महबूबा मुफ्ती हैं। उनके पास सिर्फ 55 करोड़ रुपए की चल-अचल संपत्ति है।

महाराष्ट्र सीएम पर सबसे अधिक केस दर्ज

देश के मुख्यमंत्रियों पर दर्ज आपराधिक मामलों की बात करें तो यहां भी आंकड़े काफी चौंकाने वाले हैं। महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस पर अभी तक सबसे अधिक 22 केस दर्ज हैं। दूसरे नंबर पर केरल की सीपीएम सरकार के मुख्यमंत्री पी. विजयन का नाम आता है। विजयन पर 11 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। जबकि तीसरे स्थान पर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल हैं उन पर 10 मामले दर्ज हैं।

सिक्किम के सीएम सबसे अधिक पढ़े-लिखे

शिक्षा के लिहाज से इस आंकड़े में सिक्किम के सीएम पी.के चामलिंग सबसे अधिक शिक्षित हैं। चामलिंग ने डॉक्टरेट की है। इस आंकड़े के अनुसार, देश के 39 प्रतिशत मुख्यमंत्री स्नातक हैं और 32 फीसदी प्रोफेशनल हैं, जबकि 16 फीसदी सीएम पोस्ट ग्रेजुएट हैं। सिर्फ 10 फीसदी मुख्यमंत्री ही ऐसे हैं जिन्होंने हाई स्कूल भी पास नहीं किया है।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story