×

बिल गेट्स नहीं बेजोस हैं दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति, अंबानी देश में अव्वल

aman
By aman
Published on: 7 March 2018 5:31 AM GMT
बिल गेट्स नहीं बेजोस हैं दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति, अंबानी देश में अव्वल
X
बिल गेट्स नहीं बेजोस हैं दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति, अंबानी देश में अव्वल

नई दिल्ली: बिजनेस मैगजीन 'फोर्ब्स' ने दुनिया के धनकुबेरों की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में अमेजन के सीईओ जेफ बेजोस इस बार टॉप पर हैं। बिल गेट्स अभी भी सबसे अमीर व्यक्तियों की सूची में दूसरे स्थान पर काबिज हैं। उनकी कुल संपत्ति करीब 90 बिलियन डॉलर है।

इस सूची में भारतीय उद्योगपति मुकेश अंबानी दुनिया के अमीरों की सूची में 19वें स्थान पर हैं। हालांकि, अब भी वो भारत के सबसे अमीर व्यक्ति हैं। फोर्ब्स के तमाम धनकुबेरों की 2018 लिस्ट में बेजोस को सबसे ऊपर हैं। फोर्ब्स ने बेजोस की संपत्ति 112 बिलियन डॉलर बताई है। इससे पहले यह रिकॉर्ड माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स के नाम था। बेजोस की ज्यादातर संपत्ति उनके पास मौजूद अमेजन के 7.89 करोड़ शेयर से आती हैं। गेट्स इस बार दूसरे नंबर पर खिसक गए हैं।

इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं वारेन बफेट हैं। फोर्ब्स के अनुसार बर्कशायर हाथवे के सीईओ वारेन बफेट की कुल संपत्ति करीब 87 बिलियन डॉलर है। वहीं, फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग पांचवे नंबर पर हैं। जुकरबर्ग की संपत्ति 72 बिलियन डॉलर है।

इस लिस्ट में भारतीय उद्योगपति और रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के अध्यक्ष मुकेश अंबानी दुनिया के 19वें सबसे अमीर व्यक्ति हैं। उनकी कुल संपत्ति 40 बिलियन डॉलर है। वैसे, मुकेश अंबानी अब भी भारत के सबसे अमीर व्यक्ति हैं।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story