अनिल अंबानी ने AAP के संजय सिंह को भेजा 5,000 करोड़ का मानहानि नोटिस

aman
By aman
Published on: 16 Feb 2018 10:11 AM GMT
अनिल अंबानी ने AAP के संजय सिंह को भेजा 5,000 करोड़ का मानहानि नोटिस
X
अनिल अंबानी ने AAP के संजय सिंह को भेजा 5,000 करोड़ का मानहानि नोटिस

नई दिल्ली: देश के बड़े उद्योगपति अनिल अंबानी ने आम आदमी पार्टी (आप) नेता संजय सिंह पर 5,000 करोड़ रुपए का मानहानि दावा ठोका है। अनिल अंबानी ने यह कदम राफेल डील में उन्हें बदनाम करने को लेकर उठाया है। इस संबंध में आप सांसद संजय सिंह को कानूनी नोटिस भेजा गया है। अनिल अंबानी ने कहा, कि संजय सिंह के आरोपों से उनकी छवि को नुकसान हुआ है।

दरअसल, आप नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने 13 फरवरी को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भारत और फ्रांस बीच हुए 36 राफेल विमान सौदों को लेकर 56,000 करोड़ की डील की बात की थी। प्रेस कॉन्फ्रेंस में संजय सिंह ने इस सौदे में 'रिलायंस डिफेंस लिमिटेड' और फ्रांस की एविएशन कंपनी डसॉल्ट एविएशन को 22,000 करोड़ का कॉन्ट्रैक्ट मिलने का आरोप लगाया था।

मानहानि के नोटिस पर सांसद संजय सिंह ने पलटवार किया। संजय बोले, 'कोई अंबानी या अडानी आम आदमी की आवाज़ दबा नहीं सकता। मानहानि का नोटिस राफेल सौदे में उठे सवालों का जवाब नहीं है।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story