×

'प्रभु' को रक्षा मंत्रालय तो गडकरी को मिलेगा रेलवे​ का अतिरिक्त प्रभार​!

aman
By aman
Published on: 1 Sep 2017 1:43 PM GMT
प्रभु को रक्षा मंत्रालय तो गडकरी को मिलेगा रेलवे​ का अतिरिक्त प्रभार​!
X

​दुर्गेश उपाध्याय​

लखनऊ: newstrack.com को मिली एक्सक्लूसिव जानकारी के अनुसार वर्तमान में रेलवे मंत्रालय का कार्यभार संभाल रहे सुरेश प्रभु को रक्षा मंत्रालय जैसे महत्वपूर्ण विभाग की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है, वहीं नितिन गडकरी जिनके पास सड़क परिवहन मंत्रालय पहले से मौजूद है, उन्हें रेलवे का ​अतिरिक्त ​प्रभार सौंपा जाएगा।

आपको बता दें, कि मोदी कैबिनेट का बहुत जल्द विस्तार होने जा रहा है, जिसमें यह तमाम फेरबदल देखने को मिलेंगे। पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर तमाम नामों को लेकर अटकलों का बाजार गर्म है लेकिन newstrack.com को विश्वस्त सूत्रों से पुख्ता जानकारी हासिल हुई है, जिसे हम आपसे साझा करने जा रहे हैं। ​

ये भी पढ़ें ...मोदी कैबिनेट में फेरबदल: सतपाल, आरसीपी सिंह, अनिल कुमार बनेंगे मंत्री

newstrack.com को मिली जानकारी के अनुसार कई ऐसे चेहरे हैं जिन्हें कैबिनेट में जगह मिलने जा रही है इनमें से कुछ प्रमुख नाम इस प्रकार है​:

इन्हें मिल सकती है मंत्रिमंडल में जगह

वर्तमान में पार्टी के महासचिव राम माधव और विनय सहस्त्रबुद्धे​, भूपेंद्र यादव​ के साथ-साथ प्रेम कुमार धूमल, सतपाल सिंह​, ​ हेमंत विश्वकर्मा और जेडीयू के खाते से आरसीपी सिंह, अनिल ​साहनी और सुरेश कांगड़ी को शपथ ग्रहण कराई जा सकती है।

ये भी पढ़ें ...समन्वय बैठक: हिंदुत्व को धार, आम आदमी और किसान RSS के एजेंडे में

​अच्छे काम का मिलेगा ईनाम

सबसे दिलचस्प जानकारी ये मिल रही है कि अपने-अपने मंत्रालयों में अच्छा काम कर रहे पीयूष गोयल, धर्मेंद्र प्रधान, मनोज सिन्हा को नया प्रभार भी सौंपा जा सकता है। ​

​ये हैं राज्यपाल की दौड़ में

वहीं, ​जिन राजनेताओं को राज्यपाल बनाया जा सकता है उनमें ​लालजी टंडन, कलराज मिश्रा, विजय कुमार मल्होत्रा, कैलाश जोशी, सीपी ठाकुर, आनंदीबेन पटेल और जीतन राम मांझी का नाम शामिल है।

ये भी पढ़ें ...SHAMEFUL: फोर्ब्स के ‘मोस्ट करप्ट कन्ट्रीज’ की लिस्ट में इंडिया NO. 1

हटाए जाने वालों में कुछ नाम चौंकाने वाले

आपको बता दें, कि राजीव प्रताप रूडी, कलराज मिश्रा, महेंद्र नाथ पांडे और उमा भारती, संजीव बालियान के साथ साथ जिन और मंत्रियों को हटाया जा सकता है, उनमें चौंकाने वाली बात ये है कि रविशंकर प्रसाद, महेश शर्मा, गिरिराज सिंह, कलराज मिश्रा, निहाल चंद, विजय गोयल, उपेंद्र कुशवाहा, निर्मला सीतारमण के नाम भी शामिल हैं।

​पीएम 3 से विदेश यात्रा पर

कैबिनेट में ये फेरबदल रविवार को होने की पूरी संभावना जताई जा रही है। क्योंकि वर्तमान में राष्ट्रपति धार्मिक यात्रा पर गए हुए हैं, जहां से वो शनिवार की शाम वापस लौटेंगे। वहीं, प्रधानमंत्री को भी 3 सितंबर को चीन और म्यांमार की यात्रा पर निकलना है।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story