×

Asian Games 2018: धरुण ने 400 मीटर बाधा दौड़ में जीता रजत

Rishi
Published on: 27 Aug 2018 2:57 PM GMT
Asian Games 2018: धरुण ने 400 मीटर बाधा दौड़ में जीता रजत
X

जकार्ता : भारत के धरुण अय्यासामी ने यहां जारी एशियाई खेलों के नौवें दिन पुरुषों की 400 मीटर बाधा दौड़ स्पर्धा के फाइनल में राष्ट्रीय रिकॉर्ड स्थापित करते हुए रजत पदक अपने नाम किया। सोमवार को हुई फाइनल रेस में धरुण ने अपना सर्वश्रेष्ठ देते हुए 48.96 सेकेंड का समय निकाला और दूसरा स्थान हासिल किया। यह नौवें दिन भारत का दूसरा पदक था।

स्वर्ण पदक कतर के अब्देररहमान सांबा के नाम रहा जिन्होंने 47.66 सेकेंड का समय निकालते हुए गेम रिकॉर्ड बनाया।

तमिलनाडु के 21 वर्षीय अय्यासामी के नाम 49.45 सेकेंड का पिछला राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी था जिसे उन्होंने मार्च में हुए फेडरेशन कप के दौरान बनाया था। वह इस स्पर्धा में 49 सेकेंड से पहले रेस पूरी करने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं।

अय्यासामी ने धीमी शुरुआत की और पहले 300 मीटर में शीर्ष तीन पायदान से बाहर रहे लेकिन अंतिम 100 मीटर में उन्होंने तेजी दिखाई और दूसरे पायदान पर रहे हुए भारत को आठ वर्ष बाद इस स्पर्धा में पदक दिलाया।

जापान के ताकातोशी अबे को कांस्य से संतोष करना पड़ा, उन्होंने 49.12 सेकेंड में रेस पूरी की।

भारत के संतोष कुमार तमिलारसन 49.66 सेकेंड का समय निकालते हुए पांचवां स्थान हासिल किया।

Rishi

Rishi

आशीष शर्मा ऋषि वेब और न्यूज चैनल के मंझे हुए पत्रकार हैं। आशीष को 13 साल का अनुभव है। ऋषि ने टोटल टीवी से अपनी पत्रकारीय पारी की शुरुआत की। इसके बाद वे साधना टीवी, टीवी 100 जैसे टीवी संस्थानों में रहे। इसके बाद वे न्यूज़ पोर्टल पर्दाफाश, द न्यूज़ में स्टेट हेड के पद पर कार्यरत थे। निर्मल बाबा, राधे मां और गोपाल कांडा पर की गई इनकी स्टोरीज ने काफी चर्चा बटोरी। यूपी में बसपा सरकार के दौरान हुए पैकफेड, ओटी घोटाला को ब्रेक कर चुके हैं। अफ़्रीकी खूनी हीरों से जुडी बड़ी खबर भी आम आदमी के सामने लाए हैं। यूपी की जेलों में चलने वाले माफिया गिरोहों पर की गयी उनकी ख़बर को काफी सराहा गया। कापी एडिटिंग और रिपोर्टिंग में दक्ष ऋषि अपनी विशेष शैली के लिए जाने जाते हैं।

Next Story