×

Asian Games 2018 : जॉनसन ने जीता गोल्ड, चित्रा ने जीता कांस्य

Rishi
Published on: 30 Aug 2018 1:25 PM GMT
Asian Games 2018 :  जॉनसन ने जीता गोल्ड, चित्रा ने जीता कांस्य
X

जकार्ता : भारतीय धावक जिनसन जॉनसन ने यहां जारी 18वें एशियाई खेलों के 12वें दिन गुरुवार को पुरुषों की 1500 मीटर स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीत लिया। जिनसन ने तीन मिनट 44.72 सेकेंड का समय निकाल कर स्वर्ण जीता। ईरान के अमीर मुरादी ने तीन मिनट 45.621 सेकंड के साथ रजत और बहरीन के मोहम्मद तौलाइ ने तीन मिनट 45.88 सेकेंड के साथ कांस्य जीता।

ये भी देखें :Asian Games 2018: स्वप्ना, अर्पिदर को गोल्ड, महिला हॉकी टीम 20 साल बाद फाइनल में

800 मीटर में भारत के लिए स्वर्ण जीतने वाले मनजीत सिंह तीन मिनट 46.57 सेकेंड के साथ चौथे स्थान पर रहे। जिनसन को 800 मीटर में दूसरा स्थान मिला था।

चित्रा ने महिलाओं की 1500 मीटर स्पर्धा में जीता कांस्य

भारत की महिला धावक चित्रा उन्नीकृष्णनन ने यहां जारी 18वें एशियाई खेलों के 12वें दिन गुरुवार को 1500 मीटर स्पर्धा का कांस्य पदक अपने नाम किया है। चित्रा ने चार मिनट 12.56 सेकेंड का समय निकाल कर तीसरा स्थान हासिल किया।

ये भी देखें : Asian Games-2018: रिक्शे से गोल्ड तक का सफर, ‘स्वप्ना’ का सपना हुआ सच

स्पर्धा का स्वर्ण और रजत दोनों बहरीन के नाम गए। कालक्दिान बेफकाडु ने चार मिनट 07.88 सेकेंड का समय निकाल पहला स्थान हासिल किया तो वहीं तिगिस्त बेले ने चार मिनट 09.12 सेकेंड का समय निकाल दूसरे स्थान पर कब्जा जमाया।

Rishi

Rishi

आशीष शर्मा ऋषि वेब और न्यूज चैनल के मंझे हुए पत्रकार हैं। आशीष को 13 साल का अनुभव है। ऋषि ने टोटल टीवी से अपनी पत्रकारीय पारी की शुरुआत की। इसके बाद वे साधना टीवी, टीवी 100 जैसे टीवी संस्थानों में रहे। इसके बाद वे न्यूज़ पोर्टल पर्दाफाश, द न्यूज़ में स्टेट हेड के पद पर कार्यरत थे। निर्मल बाबा, राधे मां और गोपाल कांडा पर की गई इनकी स्टोरीज ने काफी चर्चा बटोरी। यूपी में बसपा सरकार के दौरान हुए पैकफेड, ओटी घोटाला को ब्रेक कर चुके हैं। अफ़्रीकी खूनी हीरों से जुडी बड़ी खबर भी आम आदमी के सामने लाए हैं। यूपी की जेलों में चलने वाले माफिया गिरोहों पर की गयी उनकी ख़बर को काफी सराहा गया। कापी एडिटिंग और रिपोर्टिंग में दक्ष ऋषि अपनी विशेष शैली के लिए जाने जाते हैं।

Next Story