असम: बाढ़ से 12 लाख लोग प्रभावित, अब तक 59 की मौत, आधा काजीरंगा उद्यान डूबा

aman
By aman
Published on: 16 July 2017 1:05 AM
असम: बाढ़ से 12 लाख लोग प्रभावित, अब तक 59 की मौत, आधा काजीरंगा उद्यान डूबा
X
असम में बाढ़ से 12 लाख लोग प्रभावित, अब तक 59 की मौत, आधा काजीरंगा उद्यान डूबा

गुवाहाटी: असम के 24 जिलों में लगभग 12 लाख लोग बाढ़ का प्रकोप झेल रहे हैं। वहीं राज्य भर में इस प्राकृतिक आपदा में मरने वालों की संख्या 59 हो गई। राज्य में बाढ़ के हालात में मामूली सुधार हुआ है, लेकिन अधिकारियों ने कहा, कि आधा काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान डूबा हुआ है। अब तक 70 से अधिक जानवर मारे जा चुके हैं।

असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) ने शनिवार को कहा, कि 'प्रदेश के 24 जिलों के 1,795 गांवों में 11,93,458 लोग बाढ़ की विभीषिका से जूझ रहे हैं। प्रभावित जिलों में धीमाजी, बिस्वनाथ, लखीमपुर, सोनितपुर, दरांग, नलबारी, बरपेटा, बंगाइगांव, चिरांग, कोकराझार, धुबरी, सोपुथ सालमारा, गोलापारा, मोरीगांव, नागांव, कार्बी आंगलॉन्ग, गोलाघाट, जोरहाट मजुली, शिवसागर, चराईदेव, डिब्रूगढ़, करीमगंज तथा काचर जिला शामिल है।'

आगे की स्लाइड में पढ़ें पूरी खबर ...

66,516 हेक्टेयर जमीन बाढ़ से प्रभावित

एएसडीएमए की रिपोर्ट के मुताबिक, 66,516 हेक्टेयर से अधिक कृषि भूमि बाढ़ से प्रभावित हुई है। अधिकारियों के मुताबिक, प्रभावित 25,000 से अधिक लोगों ने विभिन्न जिलों में सरकार द्वारा स्थापित 19 शिविरों में शरण ले रखी है।

काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान का 52 फीसदी हिस्सा डूबा

काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान का 52 फीसदी हिस्सा शनिवार को पानी में डूबा हुआ था। वन विभाग तथा काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान के अधिकारियों ने बाढ़ के कारण उद्यान से बाहर आने वाले जानवरों पर नजर रखने के लिए अतिरिक्त बलों को तैनात किया है। पार्क के अधिकारियों के मुताबिक, इस साल बाढ़ में 70 से अधिक जानवरों की डूबने से मौत हो चुकी है। राज्य के कई हिस्सों में बाढ़ प्रभावित लोगों ने राहत सामग्री नहीं मिलने की शिकायत की है।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!