×

खराब मौसम : अमरनाथ यात्रा फिर रुकी , घाटी की ओर जाने की इजाजत नहीं

Anoop Ojha
Published on: 5 July 2018 4:28 AM GMT
खराब मौसम : अमरनाथ यात्रा फिर रुकी , घाटी की ओर जाने की इजाजत नहीं
X

जम्मू: खराब मौसम की वजह से गुरुवार को जम्मू से किसी भी तीर्थयात्री को घाटी की ओर जाने की इजाजत नहीं दी गई। पुलिस के मुताबिक, मंगलवार को बालटाल ट्रैक पर हुए भूस्खलन के बाद बुधवार से ही किसी भी तीर्थयात्री को भगवती नगर यात्री निवास से रवाना होने नहीं दिया गया।

यह भी पढ़ें .....अमरनाथ यात्रा मार्ग : भूस्खलन से मरने वालों की संख्या 5

अधिकारी ने कहा कि बालटाल और पहलगाम इन दोनों आधार शिविरों से अमरनाथ गुफा की ओर सीमित हेलीकॉप्टर सेवाएं ही हैं। गौरतलब है कि 28 जून को शुरू हुई यात्रा के बाद अब तक 60,752 तीर्थयात्री अमरनाथ की यात्रा कर चुके हैं।

--आईएएनएस

Anoop Ojha

Anoop Ojha

Excellent communication and writing skills on various topics. Presently working as Sub-editor at newstrack.com. Ability to work in team and as well as individual.

Next Story