×

यहां चोर सब पर भारी ! क्या AAP क्या BJP, अबकी बार तिवारी जी की बारी

इस बार चोरों ने दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष और भोजपुरी सिंगर-एक्टर सांसद मनोज तिवारी के आईफोन 7 प्लस पर हाथ साफ़ किया है।

tiwarishalini
Published on: 30 Oct 2017 6:38 PM GMT
यहां चोर सब पर भारी ! क्या AAP क्या BJP, अबकी बार तिवारी जी की बारी
X

नई दिल्ली : चोरों के लिए क्या आम आदमी पार्टी (आप) , क्या भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)। हाल ही में आप संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की कार पर चोरों ने हाथ साफ किया था। हालांकि, उनकी कार अगले दिन ही मिल गई थी। लेकिन, इस बार चोरों ने दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष और भोजपुरी सिंगर-एक्टर सांसद मनोज तिवारी के आईफोन 7 प्लस पर हाथ साफ़ किया है।

यह भी पढ़ें ... दिल्ली के CM केजरीवाल की चोरी हुई नीली कार गाजियाबाद से बरामद

घटना की सूचना मिलते ही पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। इससे पता लगता है कि दिल्ली में बदमाशों के हौसले कितने बुलंद हैं। मनोज तिवारी का आईफोन रामलीला मैदान में चीनी सामन के खिलाफ आयोजित राष्ट्रीय स्वयंसेवी संघ (आरएसएस) की इकॉनमी विंग स्वदेशी जागरण मंच के कार्यक्रम की एक रैली में कहीं गुम हो गया।

यह भी पढ़ें ... विकासीय परियोजना पर डाका, शाहदरा ड्रेन के पुल से चोरी हुआ लाखों का सामान

आशंका है कि फोन पॉकेटमार ने चुराया है। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने मनोज तिवारी के पीएसओ के पर्स और अन्य के जूते पर भी हाथ साफ किया है।

यह भी पढ़ें ... दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी के घर पर हमला, 4 अरेस्ट, 2 लोग घायल

मनोज तिवारी की ओर से दिल्ली के कमला मार्केट थाने में शिकायत दी गई। मामला सांसद से जुड़े होने के कारण मुकदमा दर्ज कर पुलिस अधिकारी जांच में जुट गए। पुलिस आरोपियों की पहचान के लिए घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

tiwarishalini

tiwarishalini

Excellent communication and writing skills on various topics. Presently working as Sub-editor at newstrack.com. Ability to work in team and as well as individual.

Next Story