निकाय चुनाव: भारी वोटों से BJP को मिली जीत, ये हैं UP के नए मेयरों की लिस्ट

उत्तर प्रदेश के निकाय चुनाव के रिजल्ट आ चुके है। लोकसभा चुनाव के बाद इस बार भी भारी बहुमत से बीजेपी को जीत मिली है। बीजेपी ने 16 नगर निगमों में से 14 सीटों पर मेयर पद पर जीत हासिल की है। पहली बार बीएसपी शहरी क्षेत्रों में बढ़िया प्रदर्शन करती दिखीं। बीएसपी को अलीगढ़ और मेरठ 2 मेयरों की सीटें जीती हैं।

priyankajoshi
Published on: 2 Dec 2017 4:44 AM GMT
निकाय चुनाव: भारी वोटों से BJP को मिली जीत, ये हैं UP के नए मेयरों की लिस्ट
X

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के निकाय चुनाव के रिजल्ट आ चुके है। लोकसभा चुनाव के बाद इस बार भी भारी बहुमत से बीजेपी को जीत मिली है। बीजेपी ने 16 नगर निगमों में से 14 सीटों पर मेयर पद पर जीत हासिल की है। पहली बार बीएसपी शहरी क्षेत्रों में बढ़िया प्रदर्शन करती दिखीं। बीएसपी ने अलीगढ़ और मेरठ की सीट जीती हैं।

बता दें कि सभी 75 जिलों के 334 केंद्रों में शुक्रवार सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हुई। इसमें 16 नगर निगम, 198 नगर पालिका परिषद और 438 नगर पंचायत शामिल थे। नगर निगम के वोटों के गिनती ईवीएम और नगर पंचायतों की गिनती मतपत्र से हुई।

मेयर पद पर 7 महिलाएं चुनी गई हैं। लखनऊ के इतिहास में पहली बार महिला मेयर मिली है। यहां से बीजेपी की संयुक्ता भाटिया मेयर पद पर निर्वाचित हुईं हैं।

यूपी के 16 नए मेयर

1-लखनऊ : दिनेश शर्मा (BJP) अब संयुक्ता भाटिया (BJP)

2-गोरखपुर : डॉ सत्या पांडेय (BJP) अब सीताराम जायसवाल (BJP)

3-गाजियाबाद : आशु कुमार (BJP) अब आशा शर्मा (BJP)

4-वाराणसी : रामगोपाल मोहले (BJP) अब मृदुला जायसवाल (BJP)

5-सहारनपुर : पहली बार निगम चुनाव- संजीव वालिया (BJP)

6-फिरोजाबाद : पहली बार निगम चुनाव- नूतन राठौर (BJP)

7-आगरा : इंद्रजीत आर्य (BJP) अब नवीन जैन (BJP)

8-झांसी : किरण वर्मा (BJP) अब रामतीर्थ सिघंल (BJP)

9- इलाहाबाद : अभिलाषा गुप्ता (BSP) अब अभिलाषा गुप्ता (BJP)

10-मेरठ : हरीकांत अहूलवालिया (BJP) अब सुनीता वर्मा (BSP)

11-अयोध्या : पहली बार निगम चुनाव- ऋषिकेश उपाध्याय (BJP)

12-मथुरा : पहली बार निगम चुनाव- मुकेश आर्य (BJP)

13-अलीगढ़ : शकुंतला देवी (BJP) अब मोहम्मद फुरकान (BSP)

14-बरेली : डॉ आइएस तोमर (निर्दलीय) अब उमेश गौतम (BJP)

15-कानपुर : जगतसिंह द्रोण (BJP) अब प्रमिला पांडे (BJP)

16-मुरादाबाद : विनोद अग्रवाल (BJP) अब विनोद अग्रवाल (BJP)

priyankajoshi

priyankajoshi

इन्होंने पत्रकारीय जीवन की शुरुआत नई दिल्ली में एनडीटीवी से की। इसके अलावा हिंदुस्तान लखनऊ में भी इटर्नशिप किया। वर्तमान में वेब पोर्टल न्यूज़ ट्रैक में दो साल से उप संपादक के पद पर कार्यरत है।

Next Story