×

J & K: पाकिस्तानी सैनिकों की गोलीबारी में BSF का जवान शहीद

By
Published on: 15 Sep 2017 3:45 AM GMT
J & K: पाकिस्तानी सैनिकों की गोलीबारी में BSF का जवान शहीद
X

जम्मू: जम्मू एवं कश्मीर में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर भारतीय चौकियों पर पाकिस्तानी जवानों की अकारण गोलीबारी में शुक्रवार को सीमा सुरक्षाबल (बीएसएफ) का एक जवान शहीद हो गया जबकि एक नागरिक घायल हो गया।

यह भी पढ़ें: कश्मीर के अनंतनाग में पुलिस पार्टी पर हमला, एक पुलिसकर्मी शहीद

पुलिस अधिकारी ने बताया, "पाकिस्तान ने रात लगभग एक बजे के आसपास संघर्षविराम का उल्लंघन किया। उन्होंने अर्निया में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर निकोवाल, बुधवार, बुले-चाक, एस.एच.बह और शाहनाज की अग्रिम चौकियों पर छोटे और भारी हथियारों से गोलीबारी की।"

यह भी पढ़ें: सीमापार से आतंकवाद है मौजूदा कश्मीर समस्या की वजह : भारत

192 बटालियन के बीएसएफ जवान बजिंदर बहादुर शाहनाज चौकी पर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। बहादुर उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं।

यह भी पढ़ें: जम्मू एवं कश्मीर में 2 आतंकवादी ढेर, एक ने आत्मसमर्पण किया

अधिकारी ने बताया, "गोलीबारी में एक स्थानीय नागरिक भी घायल हुआ है। सुबह छह बजे अजय कुमार को उनके घर के बाहर उनकी दाएं पैर में गोली लगी। उन्हें अस्पताल ले जाया गया है।"

कुमार (37) पवाल अर्निया के रहने वाले हैं।

पुलिस अधिकारी ने बताया, "इन क्षेत्रों में भारी गोलीबारी जारी है। बीएसएफ जवान पाकिस्तान की गोलीबारी का मुस्तैदी से जवाब दे रहे हैं।"

-आईएएनएस

Next Story