×

एलओसी पर पाकिस्तान ने की गोलीबारी, भारतीय सुरक्षाबलों ने दिया मुंहतोड़ जवाब

By
Published on: 25 Jun 2017 4:46 AM GMT
एलओसी पर पाकिस्तान ने की गोलीबारी, भारतीय सुरक्षाबलों ने दिया मुंहतोड़ जवाब
X

जम्मू: जम्मू एवं कश्मीर के राजौरी जिले में रविवार को नियंत्रण रेखा पर भारतीय और पाकिस्तान के सुरक्षाबलों के बीच भारी गोलीबारी हुई।

रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल मनीष मेहता ने बताया, "पाकिस्तान सेना ने नौशेरा सेक्टर में एलओसी पर सुबह 6.30 बजे हमारी चौकियों पर अंधाधुंध गोलीबारी और गोलाबारी शुरू कर दी।"

उन्होंने कहा, "उन्होंने पहले छोटे हथियारों और स्वचालित बंदूकों से गोलीबारी की और उसके बाद मोर्टार भी दागे।"

मेहता ने कहा, "गोलीबारी जारी है और हमारी सेना उसका मुंहतोड़ जवाब दे रही है।"

Next Story