×

सुषमा के बयान से भड़का चीन, कहा- अगर भारत ने युद्ध किया तो उसकी हार निश्चित है

aman
By aman
Published on: 21 July 2017 1:18 PM GMT
सुषमा के बयान से भड़का चीन, कहा- अगर भारत ने युद्ध किया तो उसकी हार निश्चित है
X
सुषमा के बयान से भड़का चीन, कहा- अगर भारत ने युद्ध किया तो उसकी हार निश्चित है

नई दिल्ली: सिक्किम सीमा के पास डोकलाम में भारत-चीन की तनातनी पर गुरुवार को संसद में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की और से दिए बयान पर चीनी मीडिया ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। चीनी मीडिया ने सुषमा के बयान को झूठा बताया है।

चीन के सरकारी अखबार 'ग्लोबल टाइम्स' ने अपने संपादकीय में लिखा है 'भारतीय विदेश मंत्री अपने देश के सांसदों के सामने झूठ बोल रही हैं। सच्चाई यह है कि भारतीय सैनिकों ने चीनी इलाकों में अतिक्रमण किया है। भारत के इस कदम से अंतरराष्ट्रीय समुदाय दंग है। इस मुद्दे पर दुनिया का कोई भी देश भारत का समर्थन नहीं करेगा।'

ये भी पढ़ें ...राज्यसभा में सुषमा बोलीं- चीन डोकलाम से पहले अपनी सेना हटाए, फिर भारत हटाएगा

दी युद्ध की धमकी

चीनी अख़बार में छपे लेख में चीन ने भारत को युद्ध की धमकी भी दी है। अखबार ने लिखा है 'सैन्य शक्ति के मामले में भारत, चीन से काफी पीछे है। अगर भारत ने युद्ध का जोखिम उठाया तो निश्चित ही उसकी हार होगी। चीन कभी दोनों देशों के सैनिकों की वापसी जैसे समाधान को स्वीकार नहीं करेगा।'

राज्यसभा में सुषमा ने ये कहा था

गौरतलब है, कि सुषमा स्वराज ने संसद के मानसून सत्र के दौरान गुरुवार को डोकलाम विवाद पर राज्यसभा में बयान दिया था। उन्होंने प्रश्नकाल के दौरान एक पूरक सवाल के उत्तर में कहा था, कि 'भारत, चीन के साथ सीमा विवाद का हल बातचीत के जरिए चाहता है। लेकिन इसके लिए पहले दोनों देशों को डोकलाम से अपनी सेनाओं को पीछे लेना होगा।' सुषमा ने ये भी कहा, कि 'भारत ने चीन के साथ इस विवाद पर कई देशों को जानकारी दी है। इन देशों ने माना है कि भारत का पक्ष सही है।'

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story