×

फिर फूटे दिग्विजय सिंह के विवादित बोल, कहा- कश्मीरियों को सेना और आतंकी दोनों मारते हैं

अपने विवादित बयानों से सुर्ख़ियों में बने रहने वाले कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर से विवादास्पद बयान दिया है। कश्मीर मुद्दे पर दिग्विजय सिंह का कहना है कि कश्मीरियों को सेना और आतंकी दोनों मारते हैं।

tiwarishalini
Published on: 16 April 2017 12:10 PM GMT
फिर फूटे दिग्विजय सिंह के विवादित बोल, कहा- कश्मीरियों को सेना और आतंकी दोनों मारते हैं
X
फिर फूटे दिग्विजय सिंह के विवादित बोल, कहा- कश्मीरियों को सेना और आतंकी दोनों मारते हैं

जोधपुर: अपने विवादित बयानों से सुर्ख़ियों में बने रहने वाले कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर से विवादास्पद बयान दिया है। जोधपुर में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि कश्मीरियों को सेना और आतंकी दोनों मारते हैं।

दिग्विजय सिंह ने कहा कि कश्मीरी दोनों तरफ से मारे जा रहे हैं। सीमा पार से आतंकवाद उनको मारता है और यहां पर हमारी सेना उनको मारती है। दिग्विजय सिंह ने पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह 2018-19 में पाकिस्तान से युद्ध करवा सकते हैं।

यह भी पढ़ें ... आपने देखा क्या! जीप से बंधे कश्मीरी युवक का VIDEO, पूर्व CM उमर अब्दुल्ला ने किया पोस्ट

उन्होंने आरोप लगाया कि जब वह (मोदी) जनता से किए गए वादे को पूरा नहीं कर पाएंगे तो पाकिस्तान के खिलाफ माहौल बनाएंगे।

दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर कहा कि मैं मानता हूं कि अगर आप कश्मीर चाहते हैं तो पहले आपको कश्मीरियों को जीतना होगा। पीडीपी और भाजपा के बीच बुनियादी मुद्दों पर विरोधाभास कश्मीरी लोगों के बीच आत्मविश्वास का आह्वान नहीं करता है।





यह भी पढ़ें ... VIRAL VIDEO OF KASHMIR : पत्थर खाओ तो ये चुप लेकिन जीप से बांधा तो परेशानी हो गई

गौरतलब है कि हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। जिसमें कुछ कश्मीरी युवक चुनाव ड्यूटी से लौट रहे सीआरपीएफ जवानों के साथ बदसलूकी कर रहे हैं। कश्मीरी युवक उन्हें लात-घूंसे मार रहे हैं। इसके बावजूद जवानों ने संयम का परियच दिया। इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों में आक्रोश व्याप्त है।



यह भी पढ़ें ... J&K में बोले PM मोदी- पत्थरबाज नौजवानों के पास दो रास्ते ‘टेररिज्म या टूरिज्म’

और क्या बोले दिग्विजय सिंह ?

-बीजेपी के पास आने वाले समय में कोई एजेंडा नहीं होगा।

-बीजेपी राष्ट्र को संतुष्ट करने के लिए साम्प्रदायिकता और पाकिस्तान के साथ युद्ध के विचार को चुनेगी।

-लघु व्यवसाय बंद हो रहे हैं।

-लोगों को नौकरियां नहीं मिल रही हैं।

-पूरे देश में बीजेपी के प्रति गुस्सा भरा हुआ है।

tiwarishalini

tiwarishalini

Excellent communication and writing skills on various topics. Presently working as Sub-editor at newstrack.com. Ability to work in team and as well as individual.

Next Story