×

राहुल बोले- भ्रष्टाचार पर बड़ी-बड़ी बात कहने वाले मोदी अब चुप क्यों?

aman
By aman
Published on: 12 Dec 2017 9:57 AM GMT
राहुल बोले- भ्रष्टाचार पर बड़ी-बड़ी बात कहने वाले मोदी अब चुप क्यों?
X
कांग्रेस अध्यक्ष बोले- भ्रष्टाचार पर बड़ी-बड़ी बात कहने वाले मोदी अब चुप क्यों?

अहमदाबाद: कांग्रेस अध्यक्ष बनने के 24 घंटे के अंदर ही राहुल गांधी ने पीएम नरेंद्र मोदी की भ्रष्टाचार पर चुप्पी पर सवाल उठाए और गुजरात चुनाव में बड़ी जीत का दावा किया। राहुल गांधी ने मंगलवार (12 दिसंबर) को संवाददाताओं से कहा, कि 'गुजरात की जनता से जो प्यार मिला, उससे अभिभूत हूं। मिले प्यार को कभी भूल नहीं सकता। जनता से मिले प्यार ने मुझे ताकत दी। सोमवार को ही अध्यक्ष चुने गए राहुल गांधी ने इस दौरान पीएम मोदी और बीजेपी की नीतियों पर जमकर प्रहार किए।

राहुल ने कहा, कि 'मोदी का विकास एकतरफा है, जो गरीबों की ओर नहीं देखता। इसके लिए उन्होंने टाटा की नैनो फैक्ट्री का उदाहरण दिया। कहा, 'टाटा की नैनो फैक्ट्री को 33 हजार करोड़ दिया गया। एक गाड़ी भी नहीं दिखाई दी। बिजली, पानी सब फ्री दिया गया। पर जनता को कुछ नहीं दिया गया।'

मोदी भ्रष्टाचार पर चुप क्यों हैं?

राहुल ने पीएम मोदी को निशाने पर लेते हुए आगे कहा, बीजेपी ने शुरुआत नर्मदा से की, ओबीसी, विकास की यात्रा की बात की, पर बीजेपी अपनी पोजिशन मेंटेन नहीं कर पाई। पीएम अब अपनी बात कर रहे हैं। भ्रष्टाचार के मामले पर एकदम चुप हैं। पहले भ्रष्टाचार की बात करते थे लेकिन जब से जय शाह का मामला और राफेल डील सामने आई तब से एकदम चुप हैं। किसानों के बारे में अब नहीं बोलते। ये मूड मोदी, बीजेपी, विजय रुपाणी सब में हैं। मतदान का पहला चरण हो गया है, हम चुनाव जीत रहे हैं।'

भगवान से राज्य की बेहतरी की दुआ मांगी

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, कि 'मेरे मंदिर जाने पर भी बीजेपी ने सवाल उठाए। कहा कि हिंदू वोट के लिए ऐसा कर रहा हूं। उततराखंड चुनाव के दौरान भी वो केदारनाथ मंदिर दर्शन करने गए थे। गुजरात में जिस मंदिर भी गया, इस राज्य की बेहतरी के लिए दुआ मांगी है।'

कांग्रेस बैलेंस तरीके से बढ़ाना चाहती है

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, कि 'कांग्रेस संतुलित विकास की बात करती है। एक तरफ कंपनी को सत्ता कर्ज देते हैं, किसान बिजली मांगता है तो सिर्फ रात को देते हैं। कांग्रेस बैलेंस तरीके से आगे बढ़ाना चाहती है। किसान कर्जमाफी, सरदार पटेल हेल्थ कार्ड बैंकिंग सिस्टम का फोकस 10 लोगों पर है।'

मेक इन इंडिया की सच्चाई सामने है

राहुल बोले, 'जनता के लिए काम करने में कांग्रेस का रिकॉर्ड अच्छा रहा है। पार्टी ने 70 हजार करोड़ किसानों के माफ किए हैं। मोदी जी ने लंबे वादे किए, 15 लाख रुपए देने का वादा किया, 2 करोड़ युवाओं को हर साल रोजगार देने की बात की। देखिए, मेक इन इंडिया की सच्चाई सामने है।'

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story