×

दिल्ली सहित उत्तर भारत में ठंड बढ़ी, पहाड़ों में बारिश और बर्फबारी

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित उत्तर भारत में ठंड बढ़ गई है। जबकि पहाड़ी राज्यों जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बादलों ने डेरा डाल दिया है। इससे 24 घंटे में गरज के साथ बारिश होने की आशंका है। दिल्ली में दिसंबर की शुरुआत में ही अधिकतम तापमान ने पिछले पांच सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

priyankajoshi
Published on: 4 Dec 2017 4:15 AM GMT
दिल्ली सहित उत्तर भारत में ठंड बढ़ी, पहाड़ों में बारिश और बर्फबारी
X

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित उत्तर भारत में ठंड बढ़ गई है। जबकि पहाड़ी राज्यों जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बादलों ने डेरा डाल दिया है। इससे 24 घंटे में गरज के साथ बारिश होने की आशंका है। दिल्ली में दिसंबर की शुरुआत में ही अधिकतम तापमान ने पिछले पांच सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

दिल्ली में रविवार को हल्की धूप निकलने से लोगों को दिन में भी ठंड महसूस हुई। वहीं, 5 और 6 दिसंबर को बारिश के साथ यहां के तापमान में और अधिक गिरावट आने की संभावना है। सुबह से ही मौसम का मिजाज पिछले एक हफ्ते की तुलना में बदला हुआ था। सुबह के समय कोहरे का असर साफ दिखाई दे रहा था। धूप निकली भी लेकिन उसका असर काफी कम रहा।

रविवार को सबसे ठंडा दिन

दिल्ली में पूरे दिन स्मॉग की धुंधली परत छाई रही। धूप में गरमाहट नहीं होने की वजह से अधिकतम तापमान 23.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बीते शनिवार को तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस था। 3 दिसंबर का दिन पिछले पांच वर्षो का सबसे ठंडा दिन रहा। वहीं न्यूनतम तापमान भी दिल्ली में महज 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

हिमाचल में बर्फबारी, बारिश

वहीं हिमाचल प्रदेश के ऊंचे इलाकों में बारिश और बर्फबारी, जबकि मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में गर्जन के साथ वर्षा होने का अनुमान है। प्रदेश में रविवार को न्यूनतम तापमान केलंग में -4.2 और अधिकतम तापमान ऊना में 27.2 दर्ज किया गया है। शिमला से ठंडा सोलन, बिलासपुर और चंबा रहा।

कश्मीर और लद्दाख में शून्य से नीचे

कश्मीर और लद्दाख में शीतलहर के बढ़ते प्रकोप के बीच रात का न्यूनतम तापमान लगातार शून्य से नीचे बना हुआ है। अलबत्ता, दिन का तापमान सामान्य से ऊपर है, लेकिन वह ठंड से निजात दिलाने में पूरी तरह असमर्थ साबित हो रहा है। फिलहाल, लेह में पूरी रियासत में सबसे ज्यादा सर्दी है, जहां दिन का अधिकतम तापमान 8.8 डिग्री और रात का न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से नीचे माइनस 8.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

priyankajoshi

priyankajoshi

इन्होंने पत्रकारीय जीवन की शुरुआत नई दिल्ली में एनडीटीवी से की। इसके अलावा हिंदुस्तान लखनऊ में भी इटर्नशिप किया। वर्तमान में वेब पोर्टल न्यूज़ ट्रैक में दो साल से उप संपादक के पद पर कार्यरत है।

Next Story