गंगटोक हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 6 हुई, पहाड़ी से गिरा था पर्यटकों का वाहन

दुर्घटना में दो अन्य यात्री पर्यटक और वाहन का चालक गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पूर्वी सिक्किम के पुलिस अधीक्षक डी. बी. गिरी ने बताया कि गंगटोक अस्पताल में घायल जिंदगी की लड़ाई लड़ रहे हैं। मृतकों में दो महिलाएं और दो बच्चे शामिल हैं।

zafar
Published on: 1 Jun 2017 12:55 AM GMT
गंगटोक हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 6 हुई, पहाड़ी से गिरा था पर्यटकों का वाहन
X

सिलिगुड़ी: सिक्किम की राजधानी गंगटोक से पांच किलोमीटर दूर स्थित पर्यटन स्थल ताशी के नजदीक फेंगला में एक वाहन के पहाड़ी से गिरने के चलते छह पर्यटकों की मौत हो गई। मृतकों में दो परिवार के सदस्य शामिल हैं, जिनमें दो ओडिशा से और चार पश्चिम बंगाल से हैं।

यह भी पढ़ें...चीन में आया 5.5 तीव्रता का भूकंप, हादसे में 8 लोगों की मौत , कई घायल

मंगलवार की रात 10.0 बजे हुई दुर्घटना में दो अन्य यात्री पर्यटक और वाहन का चालक गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पूर्वी सिक्किम के पुलिस अधीक्षक डी. बी. गिरी ने बताया कि गंगटोक अस्पताल में घायल जिंदगी की लड़ाई लड़ रहे हैं। मृतकों में दो महिलाएं और दो बच्चे शामिल हैं।

गिरी ने कहा, "पांच पर्यटकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। एक पर्यटक ने अस्पताल जाते हुए दम तोड़ दिया। दो अन्य पर्यटक और वाहन चालक गंभीर रूप से जख्मी हैं और उन्हें गंगटोक के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है।"

यह भी पढ़ें...दुखद: दुर्घटनाग्रस्त सुखोई-30 के पायलट मृत घोषित, जानलेवा चोटें बनी मौत का कारण

मृतकों में चार पश्चिम बंगाल के उत्तरी 24 प रगना जिले में इच्छापुर के रहने वाले थे, हालांकि उनका मूलवास ओडिशा था। दो अन्य मृतक - एक छह वर्षीय बच्ची और उसकी मां - ओडिशा के ही रहने वाले थे।

--आईएएनएस

zafar

zafar

Next Story