×

दिल्ली NR : यमुना पुल पर अस्थाई तौर पर रेल यातायात बंद

Anoop Ojha
Published on: 30 July 2018 5:56 AM GMT
दिल्ली NR : यमुना पुल पर अस्थाई तौर पर रेल यातायात बंद
X

नई दिल्ली: उत्तरी रेलवे (एनआर) ने सोमवार को कहा कि आधीरात से पुराने यमुना रेल पुल को यातायात के लिए बंद कर दिया गया है। यमुना नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। इसलिए एहतियातन यह कदम उठाया गया है।

एनआर अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "बीती रात 12.20 बजे यमुना पुल (लोहा पुल) को रेल यातायात के लिए अस्थाई तौर पर बंद कर दिया गया। यमुना नदी का जलस्तर 205.53 मीटर तक पहुंच जाने के कारण ऐसा किया गया।"

एनआर प्रवक्ता नितिन चौधरी ने यह भी कहा कि 27 यात्री गाड़ियों को रद्द कर दिया गया है। 14 एक्सप्रेस ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित कर दिया गया है और तीन को रद्द कर दिया गया है।

दिल्ली पुलिस ने जलस्तर 205.52 मीटर पहुंचने के बाद रविवार शाम 8.25 पुल बंद करने का आदेश जारी किया था।

--आईएएनएस

Anoop Ojha

Anoop Ojha

Excellent communication and writing skills on various topics. Presently working as Sub-editor at newstrack.com. Ability to work in team and as well as individual.

Next Story