दिल्ली पेट्रोल डीलर्स एसोसिएशन की हड़ताल आज, सभी पंप 24 घंटे के लिए बंद

Manali Rastogi
Published on: 22 Oct 2018 2:57 AM GMT
दिल्ली पेट्रोल डीलर्स एसोसिएशन की हड़ताल आज, सभी पंप 24 घंटे के लिए बंद
X
दिल्ली पेट्रोल डीलर्स एसोसिएशन की हड़ताल आज, सभी पंप 24 घंटे के लिए बंद

नई दिल्ली: देश की राजधानी में आज सुबह छह बजे से अगले 24 घंटे तक पेट्रोल पंप बंद हैं। दिल्ली पेट्रोल डीलर्स एसोसिएशन ने बंद का आह्वान किया है। एसोसिएशन ने दिल्ली सरकार से पेट्रोल और डीजल पर मूल्यवर्धित कर (वैट) कम करने की मांग की है।

यह भी पढ़ें: गिरिराज सिंह का बयान- प्रभु राम के वंशज हैं भारत के मुसलमान

दिल्ली पेट्रोल डीलर्स एसोसिएशन (डीपीडीए) ने कहा कि केंद्र सरकार और कई राज्यों की सरकारों ने तेल के दाम में कटौती की है, लेकिन दिल्ली सरकार ने तेल पर वैट में कटौती करने से मना कर दिया है जिससे देश की राजधानी में तेल महंगा हो गया है।

यह भी पढ़ें: प्रियंका गांधी पर निशाना, “मैडम प्रियंका वाड्रा लापता” के पोस्टर लगे

एसोसिएशन ने कहा कि दिल्ली में तेल महंगा होने से वाहन चालक पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश और हरियाणा में तेल लेने लगे हैं क्योंकि इन राज्यों ने भी तेल के दाम में कटौती की है। लिहाजा, उन्हें 20 से 30 फीसदी का नुकसान पहुंचा है। केंद्र सरकार ने इसी महीने पेट्रोल और डीजल के दाम में 2.50 रुपये प्रति लीटर की कटौती की जिसके बाद कई राज्यों ने भी तेल पर वैट में कटौती की।

डीपीडीए ने एक बयान में कहा कि दिल्ली के 400 पेट्रोल पंप जो सीएनजी पंप से भी जुड़े हुए हैं, वो 22 अक्टूबर को सुबह छह बजे से अगले दिन 23 अक्टूबर को सुबह पांच बजे तक बंद रहेंगे।

Manali Rastogi

Manali Rastogi

Next Story