×

JNU:लापता स्टूडेंट को लेकर प्रदर्शन, पुलिस पर नजीब की मां को घसीटने का आरोप

दिल्ली में जेएनयू स्टूडेंट नजीब अहमद की गुमशुदगी को लेकर रविवार को हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान नजीब की मां फातिमा नफीस को पुलिसकर्मियों ने घसीटते हुए हिरासत में ले लिया। पुलिस ने प्रदर्शनकारी कई स्टूडेंट्स को को भी हिरासत में लिया था। हालांकि देर शाम सभी को छोड़ दिया गया। दिल्ली पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां 23 दिन से लापाता स्टूडेंट नजीब अहमद का पता नहीं लगा पाई हैं। वहीँ स्टूडेंट इस मामले में कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

tiwarishalini
Published on: 6 Nov 2016 8:11 PM GMT
JNU:लापता स्टूडेंट को लेकर प्रदर्शन, पुलिस पर नजीब की मां को घसीटने का आरोप
X

JNU के लापता स्टूडेंट को लेकर प्रदर्शन, पुलिस पर नजीब की मां को घसीटने का आरोप

नई दिल्ली : दिल्ली में जेएनयू स्टूडेंट नजीब अहमद की गुमशुदगी को लेकर रविवार को हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान नजीब की मां फातिमा नफीस को पुलिसकर्मियों ने घसीटते हुए हिरासत में ले लिया। पुलिस ने प्रदर्शनकारी कई स्टूडेंट्स को भी हिरासत में लिया था। हालांकि देर शाम सभी को छोड़ दिया गया। दिल्ली पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां 23 दिन से लापाता स्टूडेंट नजीब अहमद का पता नहीं लगा पाई हैं। वहीँ स्टूडेंट इस मामले में कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

क्या कहना है नजीब की मां का ?

-लापता स्टूडेंट नजीब की मां फातिमा का कहना है कि अगर पुलिस उनके बेटे को नहीं खोज पा रही है तो केस सीबीआई को दे दिया जाए।

-उन्होंने कहा कि वह यहां केवल अपने बेटे को खोजने आई हैं।

प्रेसिडेंट से मिले दिल्ली के सीएम

-इससे पहले दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल रविवार को प्रेसिडेंट प्रणब मुखर्जी से मिलने पहुंचे।

-उन्होंने कहा कि प्रेसिडेंट ने लापता स्टूडेंट नजीब के मामले का संज्ञान लेने का भरोसा दिलाया।

-उन्होंने कहा कि प्रेसिडेंट ने इस मामले में दिल्ली पुलिस और होम मिनिस्ट्री से रिपोर्ट तबल की है।

यह भी पढ़ें ... JNU में 6 दिन से लापता है नजीब अहमद, गुस्साए स्टूडेंट्स ने VC को बनाया बंधक

14 अक्टूबर से लापता है नजीब

-नजीब 14 अक्टूबर से लापता है।

-नजीब अहमद स्कूल ऑफ बायोटेक्नोलॉजी का स्टूडेंट्स है।

-कहा जा रहा है कि उसका कुछ स्टूडेंट्स के साथ हॉस्टल में झगड़ा हुआ था।

-इस मुद्दे पर स्टूडेंट्स में खासी नाराजगी है।

-19 अक्टूबर को 200 स्टूडेंट्स ने जेएनयू की एडमिनिस्ट्रेटिव बिल्डिंग का घेराव किया था।

-वाइस चांसलर, प्रॉक्टर और रजिस्ट्रार समेत कई अफसरों को बंधक बना लिया था।

1 लाख रुपए इनाम देने का ऐलान

-स्टूडेंट ने 23 अक्टूबर को वीसी के घर का घेराव किया।

-हंगामे के बाद होम मिनिस्टर राजनाथ सिंह ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर को नजीब की खोज के लिए स्पेशल टीम बनाने को कहा था।

-नजीब के बारे में जानकारी देने वाले को 1 लाख रुपए इनाम देने का ऐलान किया गया है।

अगली स्लाइड में देखिए अरविंद केजरीवाल के ट्वीट









tiwarishalini

tiwarishalini

Excellent communication and writing skills on various topics. Presently working as Sub-editor at newstrack.com. Ability to work in team and as well as individual.

Next Story