×

कौन है राम रहीम: फैसला खिलाफ आया तो जल उठेगा हरियाणा

Rishi
Published on: 23 Aug 2017 7:30 AM GMT
कौन है राम रहीम: फैसला खिलाफ आया तो जल उठेगा हरियाणा
X

चंडीगढ़ : डेरा सच्चा सौदा प्रमुख के खिलाफ दुष्कर्म के एक मामले में इस हफ्ते अदालत का फैसला आने से पहले हरियाणा सरकार ने राज्य में निषेधाज्ञा लागू कर दी है। अतिरिक्त मुख्य सचिव राम निवास ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने एक बयान में कहा, "सुरक्षा बलों को दूसरे राज्यों से लगने वाली सीमा के इलाकों में तैनात किया गया और केंद्र सरकार से पहले ही अर्धसैनिक बलों की 115 कंपनियां देने का आग्रह किया गया है।"

उन्होंने कहा कि असमाजिक तत्वों या किसी अन्य व्यक्ति को कानून एवं व्यवस्था में बाधा पहुंचाने पर गिरफ्तार किया जाएगा।

ये भी देखें:आइए! इतिहास के झरोखे से देखें #TripleTalaq का एक किस्सा

राम निवास ने कहा कि पुलिस कर्मियों की छुट्टियां निरस्त कर दी गई हैं और होम गार्ड्स को ड्यूटी पर बुलाया गया है।

उन्होंने कहा, "राज्य की सभी सीमाओं को सील कर दिया गया है और वाहनों की अंतर-राज्य व अंतर जिला गतिविधियों पर निगरानी रखी जा रही है।"

हरियाणा के पंचकुला की सीबीआई की विशेष अदालत दुष्कर्म के मामले में 25 अगस्त को फैसला देगी जिसमें डेरा सच्चा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह आरोपी हैं। मामले की सुनवाई 2007 से चल रही है।

ये भी देखें:मोदी : मैंने कहा पैसे डिक्लेयर कीजिए, नहीं किया तो 8 नवंबर आ गई

गुरमीत राम रहीम के पंजाब व हरियाणा व दूसरे राज्यों में लाखों अनुयायी हैं। गुरमीत राम रहीम पर उनकी पूर्व महिला अनुयायी ने डेरा शिविर में उससे कई बार दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगाया है। यह डेरा शिविर हरियाणा के सिरसा के बाहरी इलाके में है। यह चंडीगढ़ से 260 किमी दूर है।

गुरमीत राम रहीम की 25 अगस्त को पंचकूला सीबीआई कोर्ट में पेशी होनी है। संभावना जताई जा रही है कि राम रहीम को सजा हो सकती है। ऐसे में डेरा समर्थकों ने देश भर से आना आरंभ कर दिया है। लगभग 70 हजार समर्थक पंचकूला में मौजूद हैं।

गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राम निवास ने बताया कि डेरा प्रेमियों के नाम जो चर्चा घर हैं वहां लाठी, डंडा जैसी कोई भी चीज रखना प्रतिबंधित किया गया है। इसके साथ ही सूबे में धारा 144 लागु की गयी है

कौन है बाबा राम रहीम

1948 में शाह मस्ताना महाराज ने डेरा सच्चा सौदा की स्थापना की थी।

मस्ताना महाराज के बाद डेरा की गद्दी शाह सतनाम महाराज को मिली और इसके बाद 1990 में गुरमीत सिंह को गद्दी मिली।

इसके बाद गुरमीत का नाम बदल कर संत गुरमीत राम रहीम सिंह इंसां कर दिया गया। गुरमीत राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले के गांव गुरुसरमोडिया के मूल निवासी हैं।

राम रहीम ने कई फिल्मों में अभिनय भी किया उन्हें मैसेंजर ऑफ गॉड भी कहा जाता है।

देखें तस्वीरें:

Rishi

Rishi

आशीष शर्मा ऋषि वेब और न्यूज चैनल के मंझे हुए पत्रकार हैं। आशीष को 13 साल का अनुभव है। ऋषि ने टोटल टीवी से अपनी पत्रकारीय पारी की शुरुआत की। इसके बाद वे साधना टीवी, टीवी 100 जैसे टीवी संस्थानों में रहे। इसके बाद वे न्यूज़ पोर्टल पर्दाफाश, द न्यूज़ में स्टेट हेड के पद पर कार्यरत थे। निर्मल बाबा, राधे मां और गोपाल कांडा पर की गई इनकी स्टोरीज ने काफी चर्चा बटोरी। यूपी में बसपा सरकार के दौरान हुए पैकफेड, ओटी घोटाला को ब्रेक कर चुके हैं। अफ़्रीकी खूनी हीरों से जुडी बड़ी खबर भी आम आदमी के सामने लाए हैं। यूपी की जेलों में चलने वाले माफिया गिरोहों पर की गयी उनकी ख़बर को काफी सराहा गया। कापी एडिटिंग और रिपोर्टिंग में दक्ष ऋषि अपनी विशेष शैली के लिए जाने जाते हैं।

Next Story