×

कल ही दस्तक दे सकता है मानसून, केरल की बजाए पूर्वोत्तर से होगी एंट्री

बंगाल की खाड़ी में गहरे दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। यह तेजी से और ज्यादा ताकतवर होता जा रहा है। इस वजह से बंगाल की खाड़ी में मानसून की दस्तक तेजी से बढ़ती जा रही है। मौसम विभाग की मानें तो यह गहरा दबाव अगले 12 से 24 घंटे में चक्रवाती तूफान का रूप ले सकता है।

priyankajoshi
Published on: 28 May 2017 2:44 PM GMT
कल ही दस्तक दे सकता है मानसून, केरल की बजाए पूर्वोत्तर से होगी एंट्री
X

नई दिल्ली : बंगाल की खाड़ी में गहरे दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। यह तेजी से और ज्यादा ताकतवर होता जा रहा है। इस वजह से बंगाल की खाड़ी में मानसून की दस्तक तेजी से बढ़ती जा रही है। मौसम विभाग की मानें तो यह गहरा दबाव अगले 12 से 24 घंटे में चक्रवाती तूफान का रूप ले सकता है।

ऐसा अनुमान है कि चक्रवाती तूफान बांग्लादेश में चटगांव के पास तट को पार करेगा। चटगांव पार करते ही इस तूफान की ताकत कम हो जाएगी। यह एक गहरे दबाव के क्षेत्र में बदल जाएगा।

पूर्वोत्तर भारत पहुंचेगा मानसून

माना जा रहा है कि इस वेदर सिस्टम के कारण मानसून केरल से पहले पूर्वोत्तर भारत में दस्तक दे देगा। इन स्थितियों में पूर्वोत्तर भारत में मानसून 29 या 30 तारीख तक दस्तक दे सकता है, जबकि केरल में मानसून इसके बाद पहुंचेगा।

मौसम विभाग के साइक्लोन सेंटर के ताजा बुलेटिन के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में बना हुआ वेदर सिस्टम 32 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर पूर्व दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। इस समय की बात करें तो यह सिस्टम कोलकाता से 850 किलोमीटर की दूरी पर है तो वहीं चटगांव से इसकी दूरी 800 किलोमीटर है।

चटगांव में जमीन से टकराएगा चक्रवाती तूफान

ऐसा अनुमान है कि अगले 24 घंटे में यह वेदर सिस्टम एक चक्रवाती तूफान का रूप ले लेगा, जब यह चक्रवाती तूफान बनेगा तो इसका नाम मारुत होगा। अभी तक के आंकड़ों की मानें तो यह चक्रवाती तूफान चटगांव के आसपास जमीन से टकराएगा।

अधिक जानकारी के लिए आगे की स्लाइड्स में जाएं...

इन जगहों पर हो सकती है भारी बारीश

बंगाल की खाड़ी में बने वेदर सिस्टम के कारण मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है। इस चेतावनी के मुताबिक 30 मई को दक्षिण असम, मेघालय, त्रिपुरा और मिजोरम में कई जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड में कुछ जगहों पर भारी बारिश का अंदेशा है।

45 से 65 km/h की स्पीड से चलेगी तेज हवाएं

मौसम विभाग के मुताबिक, झमाझम बारिश के साथ-साथ दक्षिण असम, मेघालय, मिजोरम, मणिपुर और त्रिपुरा में 45 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवाएं चलने का अनुमान है।

31 मई को होगी मूसलाधार बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक असम और मेघालय में 31 मई को मूसलाधार बारिश होने का अनुमान है। इसके चलते स्थानीय प्रशासन को सतर्क कर दिया गया है।

40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं

बंगाल की खाड़ी में पल रहे तूफान के चलते अंडमान द्वीप समूह में 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलने का आशंका है। यह स्थिति अगले 48 घंटों तक बनी रहेगी। इस कारण समंदर अशांत रहेगा। लिहाजा मछुआरों को सलाह दी गई है कि वह समंदर से दूर ही रहें।

priyankajoshi

priyankajoshi

इन्होंने पत्रकारीय जीवन की शुरुआत नई दिल्ली में एनडीटीवी से की। इसके अलावा हिंदुस्तान लखनऊ में भी इटर्नशिप किया। वर्तमान में वेब पोर्टल न्यूज़ ट्रैक में दो साल से उप संपादक के पद पर कार्यरत है।

Next Story