×

लोकसभा की पहली महिला महासचिव होंगी स्नेहलता श्रीवास्तव

लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) की सेवानिवृत अधिकारी स्नेहलता श्रीवास्तव को लोकसभा महासचिव नियुक्त किया है।

tiwarishalini
Published on: 30 Nov 2017 5:36 AM GMT
लोकसभा की पहली महिला महासचिव होंगी स्नेहलता श्रीवास्तव
X
ऐतिहासिक नियुक्ति : लोकसभा की पहली महिला महासचिव होंगी स्नेहलता श्रीवास्तव

नई दिल्ली : लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) की सेवानिवृत अधिकारी स्नेहलता श्रीवास्तव को लोकसभा महासचिव नियुक्त किया है।

लोकसभा सचिवालय की विज्ञप्ति के अनुसार, उनकी नियुक्ति 1 दिसंबर 2017 से प्रभावी होगी। उन्हें कैबिनेट सचिव स्तर का दर्जा दिया गया है।

स्नेलाता श्रीवास्तव लोकसभा और लोकसभा सचिवालय की पहली महिला महासचिव होंगी। हालांकि, राज्यसभा में महिला महासचिव रह चुकी हैं। रमा देवी राज्यसभा की पहली महिला महासचिव थीं।

यह भी पढ़ें .... महिला शक्ति: नेवी की पहली महिला पायलट बनीं बरेली की शुभांगी स्वरूप

बता दें कि मौजूदा महासचिव अनूप मिश्रा का कार्यकाल 30 नवंबर को खत्म हो रहा है। अनूप यूपी काडर से आते हैं। उनकी जगह स्नेहलता श्रीवास्तव यह जिम्मेदारी संभालेंगी।

1982 बैच की मध्य प्रदेश काडर की स्नेहलता श्रीवास्तव केंद्र सरकार के डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस में सचिव पद से रिटायर हुई हैं। इससे पहले वह केंद्र सरकार में वित्त मंत्रालय व नाबार्ड जैसी जगहों पर काम कर चुकी हैं।

यह भी पढ़ें .... 151 वां जन्मदिन: कॉर्नेलिया सोराबजी, पहली महिला वकील

35 साल के गहन और विविध प्रशासनिक अनुभव रखने वाली श्रीवास्तव ने केंद्र में न्याय विभाग, विधि और न्याय मंत्रालय की सचिव, वित्तीय सेवा विभाग, वित्त मंत्रालय में विशेष एवं अपर सचिव जैसे अनेक महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है।

स्नेहलता श्रीवास्तव ने मध्य प्रदेश सरकार में संस्कृति और संसदीय कार्य विभाग की प्रधान सचिव, विद्यालय शिक्षा विभाग की प्रधान सचिव, राजस्व विभाग की राहत आयुक्त, उच्च शिक्षा विभाग और तकनीकी शिक्षण और प्रशिक्षण की प्रधान सचिव जैसे वरिष्ठ पदों पर भी सेवाएं प्रदान की हैं।

tiwarishalini

tiwarishalini

Excellent communication and writing skills on various topics. Presently working as Sub-editor at newstrack.com. Ability to work in team and as well as individual.

Next Story