×

9 नए चेहरे, 4 की तरक्की ! यहां देखें मोदी कैबिनेट की पूरी लिस्ट

नरेंद्र मोदी सरकार के मंत्रिमंडल का रविवार (03 सितंबर) को तीसरा विस्तार एवं फेरबदल हुआ। मोदी सरकार के तीन साल पूरे हो गए हैं।

tiwarishalini
Published on: 3 Sep 2017 2:18 PM GMT
9 नए चेहरे, 4 की तरक्की ! यहां देखें मोदी कैबिनेट की पूरी लिस्ट
X
यहां देखें मोदी कैबिनेट की पूरी लिस्ट, 9 नए चेहरे, 4 की तरक्की

नई दिल्ली : नरेंद्र मोदी सरकार के मंत्रिमंडल का रविवार (03 सितंबर) को तीसरा विस्तार एवं फेरबदल हुआ। मोदी सरकार के तीन साल पूरे हो गए हैं। मोदी कैबिनेट का यह तीसरा विस्तार है। इस विस्तार में नौ नए चेहरों को शामिल किया गया है।

इसके अलावा चार मौजूदा मंत्रियों को भी उनके प्रदर्शन के आधार पर तरक्की दी गई है। धर्मेंद्र प्रधान, पीयूष गोयल, निर्मला सीतारमण और मुख्तार अब्बास नकवी का इसी आधार पर प्रमोशन हुआ है। इसके साथ सरकार में मोदी समेत मंत्रियों की संख्या 76 हो गई है। इसमें 28 कैबिनेट मंत्री हैं, वहीं 11 राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 37 राज्य मंत्री हैं।

यह भी पढ़ें ... PM मोदी ने कैबिनेट विस्तार के बाद नए मंत्रियों को दी बधाई

नरेंद्र मोदी सरकार के रविवार को मंत्रिमंडल फेरबदल एवं विस्तार के बाद केंद्रीय मंत्रिपरिषद की पूरी लिस्ट ...

नरेंद्र मोदी : प्रधानमंत्री, कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन प्रभारी, परमाणु ऊर्जा विभाग, अंतरिक्ष विभाग, सभी महत्वपूर्ण नीतिगत मुद्दे और किसी भी मंत्री को आवंटित नहीं किए विभाग।

यह भी पढ़ें ... PM मोदी ने फिर दिखाई एक तीर से कई निशाने साधने की कला

कैबिनेट मंत्री :

1. राजनाथ सिह- गृह मंत्रालय

2. सुषमा स्वराज- विदेश मंत्रालय

3. अरुण जेटली- वित्त एवं कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय

4. नितिन गड़करी- सड़क यातायात और राजमार्ग, जहाजरानी एवं जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा पुनर्जीवन विभाग मंत्रालय

5. सुरेश प्रभु- वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय

6. डी.वी. सदानंद गौड़ा- सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय

7. उमा भारती- पेयजल एवं स्वच्छता मंत्रालय

8. रामविलास पासवान- उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं जनवितरण मंत्रालय

9. मेनका गांधी- महिला एवं बाल विकास मंत्रालय

10. अनंतकुमार- रासायनिक एवं उर्वरक, संसदीय कार्य मंत्रालय

11. रवि शंकर प्रसाद- कानून एवं न्याय, इलेक्ट्रोनिक एवं सूचना प्रोद्यौगिकी मंत्रालय

12. जगत प्रकाश नड्डा- परिवार एवं स्वास्थ्य कल्याण मंत्रालय

13. अशोक गणपति राजू- नागर विमानन मंत्रालय

14. अनंत गीते- भारी उद्योग एवं सार्वजनिक उद्यम मंत्रालय

15. हरसिमत कौर बादल- खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय

16. नरेंद्र सिंह तोमर- ग्रामीण विकास, पंचायती राज और खनन मंत्रालय

17. चौधरी बिरेंद्र सिह- इस्पात मंत्रालय

18. जुआल ओरम- जनजातीय मामलों का मंत्रालय

19. राधामोहन सिंह- कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय

20. थावर चंद गहलोत- सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता मंत्रालय

21. स्मृति जुबिन ईरानी- कपड़ा, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय

22. हर्षवर्धन- विज्ञान एवं प्रोद्यौगिकी, पृथ्वी विज्ञान, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय

23. प्रकाश जावड़ेकर- मानव संसाधन मंत्रालय

24. धर्मेद्र प्रधान- पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस, कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय

25. पीयूष गोयल- रेलवे एवं कोयला मंत्रालय

26. निर्मला सीतारमण- रक्षा मंत्रालय

27. मुख्तार अब्बास नकवी- अल्पसंख्यक मंत्रालय

यह भी पढ़ें ... सबसे गरीब हैं अल्फोंस, जबकि हरदीप की संपत्ति का ब्योरा ADR के पास नहीं

राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) :

1. राव इंद्रजीत सिह- योजना (स्वतंत्र प्रभार) और रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय

2. संतोष कुमार गंगवार- श्रम एवं रोजगार मंत्रालय

3. श्रीपद नायक- आर्युवेद, योग, प्राकृतिक चिकित्सा, यूनानी, सिद्धा एवं होम्योपैथी(आयुष)मंत्रालय

4. जितेंद्र सिह- पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास, प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन प्रभारी मंत्रालय

5. महेश शर्मा- संस्कृति (स्वतंत्र प्रभार), पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय

6. गिरीराज सिंह- सूक्ष्म, लघु एवं मघ्यम उद्योग मंत्रालय

7. मनोज सिन्हा- संचार (स्वतंत्र प्रभार) और रेलवे मंत्रालय

8. राज्यवर्धन सिंह राठौर- युवा मामले एवं खेल(स्वतंत्र प्रभार), सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय

9. आर.के सिंह- बिजली और नया नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय

10. हरदीप सिंह पुरी- आवास एवं शहरी मामले मंत्रालय

11. अल्फोंस कन्नानथानम- पर्यटन, इलेक्ट्रोनिक एवं सूचना प्रोद्यौगिकी मंत्रालय

यह भी पढ़ें ... निर्मला बनीं नई रक्षा मंत्री, पीयूष को रेल की कमान, देखें पूरी लिस्ट

राज्य मंत्री-

1. विजय गोयल- संसदीय कार्य, सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय

2. राधाकृष्णन पी- वित्त एवं जहाजरानी मंत्रालय

3. एस.एस अहलुवालिया- पेयजल एवं स्वच्छता मंत्रालय

4. रमेश चंदप्पा जिगाजीनागी- पेयजल एवं स्वच्छता मंत्रालय

5. रामदास अठावले- सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता पेयजल एवं स्वच्छता मंत्रालय

6. विष्णु देव साई- इस्पात मंत्रालय

7. रामकृपाल यादव- ग्रामीण विकास मंत्रालय

8. हंसराज गंगाराम अहीर- गृह मंत्रालय

9. हरिभाई पृथ्वीभाई चौधरी- खनन, कोयला मंत्रालय

10. रजन गोहेन- रेलवे मंत्रालय

11. वी.के सिंह- विदेश मंत्रालय

12. परषोत्तम रूपाला- कृषि एवं किसान कल्याण, पंचायती राज

13. कृष्ण पाल- सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता मंत्रालय

14. जसवंत सिंह भाभोर- जनजातीय मामलो का मंत्रालय

15. शिव प्रताप शुक्ला- वित्त मंत्रालय

16. अश्विनी कुमार चौबे- स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण

17. सुदर्शन भगत- जनजातीय मामलों का मंत्रालयस

18. उपेंद्र कुशवाहा- मानव संसाधन मंत्रालय

19. किरेण रिजीजु- गृह मंत्रालय

20. विरेंद्र कुमार- महिला एवं बाल विकास, अल्पसंख्यक मंत्रालय

21. अनंतकुमार हेगड़े- कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय

22. एम.जे.अकबर- विदेश मंत्रालय

23. साध्वी निरंजन ज्योति- खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय

24. वाई एस चौधरी- विज्ञान एवं प्रोद्यौगिकी, पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय

25. जयंत सिन्हा- नागर विमानन मंत्रालय

26. बाबुल सुप्रियो- भारी उद्योग एवं सार्वजनिक उद्यम मंत्रालय

27. विजय संपला- सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता मंत्रालय

28. अर्जुन राम मेघवाल- संसदीय कार्य, जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा पुनर्निमाण मंत्रालय

29. अजय टाम्टा- कपड़ा मंत्रालय

30. कृष्ण राज- कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय

31. मनसुख एल मंडावीय- सड़क परिवहन, राजमार्ग, जहाजरानी, रसायन एवं उवर्रक मंत्रालय

32. अनुप्रिया पटेल- स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय

33. सी आर चौधरी- उपभोक्ता मामला, खाद्य एवं जनवितरण, वाणिज्य एवं उद्योग

34. पी पी चौधरी- कानून एवं न्याय मंत्री, कॉरपोरेट मंत्रालय

35. सुभाष रामराव भामरे- रक्षा मंत्रालय

36. गजेंद्र सिंह सेखावत- कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय

37. सत्यपाल सिंह- मानव संसाधन, जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा पुनर्जीवन

यह भी पढ़ें ... निर्मला सीतारमण ही नहीं, इन देशों में भी रक्षा की कमान है महिला हाथों में

tiwarishalini

tiwarishalini

Excellent communication and writing skills on various topics. Presently working as Sub-editor at newstrack.com. Ability to work in team and as well as individual.

Next Story