×

गया रोडरेज मामला: आदित्य के हत्यारे रॉकी सहित 3 दोषियों को उम्रकैद

aman
By aman
Published on: 6 Sep 2017 10:44 AM GMT
गया रोडरेज मामला: आदित्य के हत्यारे रॉकी सहित 3 दोषियों को उम्रकैद
X
गया रोडरेज मामला: आदित्य के हत्यारे रॉकी सहित 3 दोषियों को उम्रकैद

पटना: बिहार के बहुचर्चित 'गया रोडरेज' मामले में निचली अदालत ने रॉकी यादव सहित तीन अन्य दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। साथ ही कोर्ट ने एक लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया है। वहीं, रॉकी के पिता बिंदी यादव को 5 साल की सजा और 50 हजार रुपए जुर्माना लगाया गया है। बता दें, कि 31 अगस्त को कोर्ट ने रॉकी यादव, बिंदी यादव, राजेश कुमार और टेनी यादव को दोषी करार दिया था।

ये भी पढ़ें ...आदित्य सचदेवा रोडरेज मर्डर केस: पूर्व MLC का बेटा रॉकी यादव दोषी करार

बता दें, कि पिछले साल 7 मई को आदित्य सचदेवा अपने दोस्त नासिर हुसैन, आयुष अग्रवाल, मो. कैफी, अंकित अग्रवाल के साथ गया से घर लौट रहा था। रास्ते में साइड मांगने के दौरान उसका रॉकी यादव से झगड़ा हो गया। इस पर गुस्साए रॉकी यादव ने गया के पुलिस लाइन रोड पर आदित्य सचदेवा को गोली मार दी थी। जिसमें आदित्य सचदेवा की मौत हो गई थी।

ये भी पढ़ें ...रॉकी यादव फिर जाएगा जेल, सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट के फैसले को पलटा

ऐसे आगे बढ़ा मामला:

-इस मामले में घटना के वक़्त रॉकी यादव के साथ रहे टेनी यादव और एमएलसी मनोरमा देवी के अंगरक्षक राजेश कुमार को भी जेल भेजा गया था।

-9 मई 2016 को रामपुर थाना में केस दर्ज हुआ।

-12 मई को रॉकी यादव को गिरफ्तार किया गया।

-अदालत में दोनों पक्षों के सारे बयान दर्ज किए गए।

ये भी पढ़ें ...बिहारः JDU MLC मनोरमा देवी फरार, हत्या के आरोपी रॉकी की हैं मां

-बता दें कि इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट निर्देश था कि 11 सितंबर से पहले इस केस का फैसला हो जाना चाहिए।

-गया के एडिशनल वन कोर्ट के जज सच्चिदानंद प्रसाद सिंह ने इस केस पर अपना फैसला सुनाया।

-आदित्य सचदेवा के माता-पिता ने हत्या के दोषी रॉकी यादव के लिए उम्रकैद की सजा की मांग की थी।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story