×

जेटली- मोदी को हराने के लिए कांग्रेस ने किया आतंकवादियों का इस्तेमाल

aman
By aman
Published on: 5 Nov 2017 4:25 AM GMT
जेटली- मोदी को हराने के लिए कांग्रेस ने किया आतंकवादियों का इस्तेमाल
X
जेटली- एक 'शख्स' को हराने के लिए कांग्रेस ने किया आतंकवादियों का इस्तेमाल

नई दिल्ली: केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने आरोप लगाया है कि 'विकास का मजाक उड़ाकर कांग्रेस गुजरात में अजीबोगरीब अभियान चला रही है। इस अभियान से वहां जातिवाद का जहर फैलाया जा रहा है। जेटली ने कांग्रेस पर कई अन्य गंभीर आरोप भी लगाए।

अरुण जेटली ने कहा, कि 'केंद्र की सत्ता में रहने के दौरान कांग्रेस ने चुनावों में नरेंद्र मोदी के खिलाफ सीबीआई और पूरी मशीनरी का इस्तेमाल तो किया ही, साथ ही साथ आतंकवादियों के रूप में देश विरोधी तत्वों का इस्तेमाल भी किया।'

ये भी पढ़ें ...कॉरपोरेट जगत हुआ मोदी का कायल, सरकार के परिवर्तन मंत्र को सराहा

'राहुल को जीएसटी पर नहीं कोई जानकारी'

इस दौरान वित्त मंत्री ने वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के मुद्दे पर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को भी घेरा। जीएसटी पर राहुल की हालिया टिप्पणी पर निशाना साधते हुए जेटली ने कहा कि 'उन्हें पूरा यकीन है कि राहुल को इस विषय पर कोई जानकारी नहीं है।'

ये भी पढ़ें ...PM मोदी बोले – मैं वह प्रधानमंत्री हूं, जिसने विश्व बैंक का भवन भी नहीं देखा

अब तक सिर्फ एक 'शख्स' रहा कांग्रेस निशाने पर

जेटली ने आरोप लगाया, कि 'गुजरात में पिछले तीन चुनावों के दौरान कांग्रेस ने सिर्फ एक शख्स को निशाना बनाया।' उस एक 'शख्श' के रूप में जेटली का इशारा नरेंद्र मोदी की तरफ था। वित्त मंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए आगे कहा, 'उन्होंने साल 2007 और 2012 के चुनावों के दौरान पूरी मशीनरी का इस्तेमाल किया। सीबीआई का गलत इस्तेमाल किया। आतंकवादियों के रूप में देश विरोधी तत्वों का इस्तेमाल किया।'

ये भी पढ़ें ...क्रिकेट प्रेमी देश में कारोबारी सुगमता रैंकिंग में सेंचुरी बड़ी बात : WB

अजीब स्थिति, विकास को ही बता रहे बुरी चीज

जेटली ने आगे कहा, 'इस बार मुझे अजीबोगरीब स्थिति लग रही है। ऐसा पहली बार हो रहा है। ना केवल भारत में बल्कि पूरे विश्व में।..कि एक राजनीतिक पार्टी विकास को बुरी चीज के तौर पर पेश कर अपने अभियान की शुरुआत कर रही है।'

ये भी पढ़ें ...कांग्रेस बोली- डोभाल के बेटे की NGO से जुड़े मंत्रियों को हटाएं PM

गरीबी से लड़ने वाला पागल कैसे हो सकता?

अरुण जेटली ने कांग्रेस की तरफ से चलाए जा रहे 'विकास पागल हो गया' अभियान की तरफ इशारा करते हुए कहा, कि 'विकास गरीबी से लड़ता है, यह पिछड़ेपन से लड़ता है, लेकिन वे इसी का मजाक उड़ा रहे हैं।'

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story