×

'ओखी' की अब मुंबई में दस्तक, जमकर हो रही बारिश, स्कूल-कॉलेज बंद

aman
By aman
Published on: 5 Dec 2017 4:31 AM GMT
ओखी की अब मुंबई में दस्तक, जमकर हो रही बारिश, स्कूल-कॉलेज बंद
X
गुजरात की ओर मुड़ा 'ओखी', महाराष्ट्र के तटीय इलाकों में भी खतरा बरकरार

मुंबई: देश के दक्षिणी हिस्से में भारी तबाही मचाने के बाद चक्रवात 'ओखी' ने अब मुंबई में दस्तक दी है। ओखी की वजह से सोमवार देर शाम मुंबई में जमकर बारिश हुई। इस कारण राज्य सरकार ने स्कूलों, कॉलेजों में छुट्टी की घोषणा कर दी है। बारिश की वजह से आम दिनों की तुलना में सड़कों पर कम आवाजाही देखने को मिली। लोकल ट्रेनों में भी भीड़ कम देखी जा रही है।

बता दें, कि रायगढ़ जिले के कई इलाकों से पिछले हफ्ते 250 से ज्यादा नौकाएं लेकर मछली पकड़ने के लिए मछुआरे समुंदर में गए हुए हैं। इनमें से 243 नौकाएं 4 दिसंबर देर शाम तक वापस लौटने में बुलाने में सफल रहे। शेष नौकाएं भी वापसी की राह पर हैं। सोमवार देर शाम तक सात मछुआरों की नाव में से 3 नावें लौटी हैं। लेकिन चार नाव सहित 25 मछुआरे अभी भी नहीं लौट पाए हैं।

ये भी पढ़ें ...चक्रवात ओखी का कहर, केरल के 102 मछुआरे अब भी लापता, 4 की मौत

हालांकि, समुद्र में मछली पकड़ने पर भले ही रोक लगा दी गई हो, लेकिन ऐसी आपदा की जानकारी सरकार की ओर से मिलने के कोई साधन अब तक नहीं हैं। वहीं, मछुआरों का कहना है कि ने कहा, कि समुंदर की लहरों से वह अनुमान लगा लेते हैं कि समुद्र का मिजाज क्या होगा।

ये भी पढ़ें ...‘ओखी’ ने बदला रुख, अब गुजरात की ओर बढ़ा तूफान, अलर्ट जारी

इससे पहले 3 दिसंबर तक कोंकण के तटीय इलाके को ओखी से खतरे की बात बताई गई थी। ताजा स्थिति के मुताबिक ओखी का केंद्र बिंदु मुंबई से 650 किमी. दूर है। यह केंद्र बिंदु गुजरात के सूरत शहर से 870 किमी पड़ता है। मौसम विभाग के अनुसार हवाओं की रफ्तार 60-70 किमी प्रतिघंटा बताई गई है।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story