×

पानी-पानी मुंबई को 'लाइफलाइन' ने संभाला, लेकिन आज 'डिब्बा' बंद

aman
By aman
Published on: 30 Aug 2017 3:48 AM GMT
पानी-पानी मुंबई को लाइफलाइन ने संभाला, लेकिन आज डिब्बा बंद
X
पानी-पानी मुंबई को आखिरकार 'लाइफलाइन' ने संभाला, लोगों ने कहा शुक्रिया

मुंबई: मूसलाधार बारिश की वजह से मायानगरी का बुरा हाल है। चारों तरफ पानी-पानी मुंबई की रफ्तार थम गई है। लेकिन इस मुश्किल भड़े समय में जिस एक चीज ने लोगों का साथ दिया, वह थी मुंबई की 'लाइफ लाइन' कही जाने वाली लोकल ट्रेन। मुंबई लोकल पूरी रात चलती रही। फंसे लोगों को उनकी मंजिल तक पहुंचाकर उसने सच में लाइफ लाइन का कर्तव्य निभाया। इतना ही नहीं आज (30 अगस्त) मुंबई में डब्बावाला सर्विस भी बंद रहेगी। ऐेसे में जो लोग ऑफिस वगैरह में काम करते हैं उन्हें खाने की दिक्कत आ सकती है।

ये भी पढ़ें ...मुंबई में आज भी हो सकती है भारी बारिश, बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

बता दें, कि तेज बारिश और पानी के कारण कुछ समय के लिए तो मुंबई लोकल भी थम गई थी। लेकिन जैसे ही ट्रेन चालू हुई, लोगों की जान में जान आई। सेंट्रल रेलवे की ओर से भी लगातार हर ट्रेन का रूट और समय ट्वीट किया जाता रहा। इससे लोगों को ट्रेन के बारे में समय पर जानकारी मिलती रही।



65 लाख से भी ज्यादा लोग सफर करते हैं

उल्लेखनीय है, कि मुंबई की लोकल ट्रेनों के जरिए एक दिन में करीब 65 लाख से भी ज्यादा लोग सफर करते हैं। कहा जाता है कि अगर मुंबई की लोकल ट्रेन थम जाए तो समझा जाता है कि देश की आर्थिक राजधानी की रफ्तार ही रूक जाएगी। लेकिन इस मुश्किल घड़ी में मुंबई की 'लाइफलाइन' ने मुंबईकर का बखूबी साथ दिया।

ये भी पढ़ें ...मुंबई में भारी बारिश पर राजनाथ ने CM फडणवीस से की बात



शुक्रिया, रेलवे

मंगलवार की रात ही नहीं बल्कि बुधवार सुबह से ही सेंट्रल रेलवे की ओर से ट्वीट कर जानकारी दी जा रही है। वहीं, इसके लिए कई लोगों ने रेलवे का शुक्रिया भी अदा किया। कुछ मुसाफिरों ने ट्वीट किया कि 'हमें सुरक्षित घर पहुंचाने के लिए शुक्रिया, रेलवे!'

ये भी पढ़ें ...बारिश से बेहाल मुंबई: कल स्कूल-कॉलेज बंद, जनजीवन अस्त-व्यस्त

नौसेना भी तैयार

ज्ञात हो, कि इस बीच मौसम विभाग ने अगले 2-3 दिनों तक भारी बारिश की आशंका जताई है। नौसेना ने भी मुश्किल वक़्त के लिए कमर कस ली है। हेलीकॉप्टरों को राहत और बचाव कार्यों के लिए तैयार रखा गया है। साथ ही एनडीआरएफ को भी हाई अलर्ट पर रखा गया है। नौसेना के एक प्रवक्ता ने बताया कि बाढ़ बचाव दल और गोताखोर भी तैनाती के लिए तैयार हैं।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story