×

हॉकी : हीरो एशिया कप में भारत ने बांग्लादेश को 7-0 से हराया

Rishi
Published on: 13 Oct 2017 1:47 PM GMT
हॉकी : हीरो एशिया कप में भारत ने बांग्लादेश को 7-0 से हराया
X

ढाका : भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने शुक्रवार को हीरो एशिया हॉकी कप टूर्नामेंट के दूसरे मैच में बांग्लादेश को मात दी। मौलाना भशानी नेशनल स्टेडियम में खेले गए इस मैच में भारत ने मेजबान टीम बांग्लादेश को 7-0 से हराया।

भारत ने शुरुआत से ही इस मैच पर अपना दबदबा बनाया हुआ था। गुरजंत सिंह ने सातवें मिनट में फील्ड गोल कर टीम का खाता खोला।

इसके बाद, 11वें मिनट में एस.वी. सुनील की पास को आकाशदीप ने बांग्लादेश के पाले में सफल रूप से पहुंचाया और भारत को 2-0 की बढ़त दी।

ये भी देखें: फीफा यू-17 विश्व कप : हार कर भी बच्चों ने खींच दी आसमान में लकीर

ललित उपाध्याय ने दो मिनट बाद ही 13वें मिनट में भारत के लिए तीसरा गोल किया। दूसरे क्वार्टर में 20वें मिनट में गुरजंत की मदद से अमित रोहिदास ने भारत के लिए चौथा गोल किया।

इसके बाद, हरमनप्रीत ने 28वें मिनट में पेनाल्टी स्ट्रोक को गोल में तब्दील किया और टीम को 5-0 की बढ़त दी।

तीसरे क्वार्टर में दोनों टीमों की ओर से एक भी गोल नहीं दागा गया। इस प्रकार से भारत ने अपनी मजबूत बढ़त बरकरार रखी हुई थी।

चौथे क्वार्टर की शुरुआत के बाद अगले ही मिनट में रमनदीप सिंह (46वें मिनट) ने पेनाल्टी कॉर्नर पर मिले गोल के अवसर में सफलता हासिल की और भारत के लिए छठा गोल किया। अगले ही मिनट में हरमनप्रीत ने पेनाल्टी कॉर्नर पर गोल कर टीम को 7-0 से आगे किया।

भारत ने अपने अच्छे डिफेंस से बांग्लादेश को एक भी गोल करने का मौका नहीं दिया और इस प्रकार टूर्नामेंट के अपने दूसरे मैच मैच में 7-0 से जीत हासिल की।

इस जीत के बाद भारत पूल-ए में पहले स्थान पर आ गया है। भारत की इस टूर्नामेंट में यह लगातार दूसरी जीत है। उसने अपने पहले मुकाबले में जापान को 5-1 से हराया था।

Rishi

Rishi

आशीष शर्मा ऋषि वेब और न्यूज चैनल के मंझे हुए पत्रकार हैं। आशीष को 13 साल का अनुभव है। ऋषि ने टोटल टीवी से अपनी पत्रकारीय पारी की शुरुआत की। इसके बाद वे साधना टीवी, टीवी 100 जैसे टीवी संस्थानों में रहे। इसके बाद वे न्यूज़ पोर्टल पर्दाफाश, द न्यूज़ में स्टेट हेड के पद पर कार्यरत थे। निर्मल बाबा, राधे मां और गोपाल कांडा पर की गई इनकी स्टोरीज ने काफी चर्चा बटोरी। यूपी में बसपा सरकार के दौरान हुए पैकफेड, ओटी घोटाला को ब्रेक कर चुके हैं। अफ़्रीकी खूनी हीरों से जुडी बड़ी खबर भी आम आदमी के सामने लाए हैं। यूपी की जेलों में चलने वाले माफिया गिरोहों पर की गयी उनकी ख़बर को काफी सराहा गया। कापी एडिटिंग और रिपोर्टिंग में दक्ष ऋषि अपनी विशेष शैली के लिए जाने जाते हैं।

Next Story