×

पूर्व रेल मंत्री पवन बंसल के ठिकानों पर आयकर विभाग का सर्च अभियान

aman
By aman
Published on: 22 Aug 2017 8:12 PM GMT
पूर्व रेल मंत्री पवन बंसल के ठिकानों पर आयकर विभाग का सर्च अभियान
X

चंडीगढ़: पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता पवन बंसल तथा उनके परिजनों के चंडीगढ़ स्थ‍ित कारोबी ठिकानों और आवास पर आयकर विभाग (आईटी) ने सर्च अभियान चलाया है। हालांकि, इसके बारे में अभी पूरी जानकारी नहीं है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आयकर विभाग ने पवन बंसल के बेटे द्वारा संचालित एक फार्मा कंपनी में सर्च किया। थियोन फार्मास्यूटिकल्स पर आईटी का यह अभियान मंगलवार दोपहर करीब एक बजे शुरू हुआ था। इस अभियान में आयकर विभाग के करीब 70 अधिकारी शामिल थे।

आईटी ने यहां चलाया सर्च अभियान

आईटी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, कि विभाग फार्मा कंपनी द्वारा कथित कर राहत के दुरुपयोग की जांच कर रहा है। कुल सात ठिकानों पर सर्च अभ‍ियान चलाया गया। इनमें हिमाचल प्रदेश में सोलन, हरियाणा में पंचकूला, मुंबई और चंडीगढ़ शामिल हैं।

घूसकांड में दिया था पद से इस्तीफा

बता दें, कि यूपीए के शासनकाल में रेल घूसकांड को लेकर तत्कालीन रेल मंत्री पवन बंसल को अपने पद से इस्‍तीफा देना पड़ा था। इससे पहले नोटबंदी के बाद जब 500 और 1,000 रुपए के पुराने नोटों पर प्रतिबंध लगा दिया गया था, तभी अचानक खबर आई थी कि आयकर विभाग ने पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन बंसल के घर पर छापा मारा है। लेकिन उस वक़्त पवन बंसल ने इसे अफवाह बताया था। इसकी पुष्टि भी नहीं हो सकी थी।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story