×

वॉशिंगटन पोस्ट ने जाहिर की चिंता, भारत-चीन की जंग का खतरा बहुत बड़ा

Gagan D Mishra
Published on: 17 Aug 2017 10:10 AM GMT
वॉशिंगटन पोस्ट ने जाहिर की चिंता, भारत-चीन की जंग का खतरा बहुत बड़ा
X

नई दिल्ली: भारत और चीन के बीच चल रहे सिक्किम के डोकलाम विवाद को दो महीने हो गए है। इसी बीच अमेरिका के अखबार वॉशिंगटन पोस्ट ने लिखा है कि पिछले 30 सालों में पहली बार दोनों देशो के बीच जंग का खतरा इस बार सबसे ज्यादा बड़ा है।

पोस्ट के मुताबिक, भारत-चीन के पास एटमी हथियार हैं और इन दोनों के बीच एक छोटा देश भूटान भी फंस गया है।

अखबार ने लिखा कि, चीन ये दावा करता है कि भारत ने उसकी सीमा में घुसपैठ की है। जबकि भारत का कहना है कि चीन ट्राइजंक्शन में रोड बनाकर उसकी सिक्युरिटी के लिए खतरा पैदा कर रहा है।

वॉशिंगटन पोस्ट ने एक रिपोर्ट पब्लिश करते हुए कहा है कि दुनिया का ध्यान अभी नॉर्थ कोरिया और अमेरिका के बीच जारी तनाव पर ज्यादा है। लेकिन इस तनाव से भी कहीं बड़ा खतरा दो महीने से हिमालय क्षेत्र में चल रहा है। चीन जिस इलाके में सड़क बना रहा है, उसे वो अपना बता रहा है जबकि भारत का करीबी दोस्त भूटान उस जमीन पर अपना दावा पेश करता है।

पोस्ट के मुताबिक, दोनों देशों के बीच 2220 मील लंबी बॉर्डर है और इसके ज्यादातर हिस्से पर दोनों देशों में विवाद है। हालांकि, गोलियां किसी भी तरफ से नहीं चलतीं। चीन भारत को उसकी सिक्युरिटी के लिए खतरा बताता है। इन दोनों देशों के बीच भूटान भी आता है। जो एक छोटा सा देश है। भारत-चीन का टकराव अब लद्दाख तक पहुंच गया है। जहां 15 अगस्त को दोनों सेनाओं की झड़प भी हुई।

Gagan D Mishra

Gagan D Mishra

Next Story