×

मालदीव संकट पर चीनी मीडिया ने कहा- इस मसले से दूर रहे भारत

aman
By aman
Published on: 7 Feb 2018 6:34 AM GMT
मालदीव संकट पर चीनी मीडिया ने कहा- इस मसले से दूर रहे भारत
X
मालदीव संकट पर चीनी मीडिया ने कहा- इस मसले से दूर रहे भारत

नई दिल्ली: मालदीव में जारी राजनीतिक संकट पर चीन ने भारत को इस पूरे मामले में हस्तक्षेप नहीं करने को कहा है। चीनी सरकारी अखबार 'ग्लोबल टाइम्स' में छपे संपादकीय में यह बात कही गई है। गौरतलब है कि मालदीव के राष्ट्रपति अब्दुल्ला यामीन ने देश में आपातकाल की घोषणा करते हुए सुप्रीम कोर्ट के जज, विपक्षी नेता और पूर्व राष्ट्रपति मामून अब्दुल गय्यूम को गिरफ्तार करने का आदेश दिया था। इसके बाद गय्यूम ने इस मामले में भारत से हस्तक्षेप करने की मांग की थी।

भारत के विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी कर मालदीव में आपातकाल को परेशान करने वाला बताया। साथ ही कहा, कि सुप्रीम कोर्ट के जजों की गिरफ्तारी के आदेश चिंताजनक हैं। चीन भारत की इस प्रतिक्रिया से खुश नहीं है।

क्या छपा ग्लोबल टाइम्स में?

'ग्लोबल टाइम्स' में छपे संपादकीय में कहा गया है, 'राजनीतिक संकट किसी भी देश के आंतरिक मामले होते हैं। नई दिल्ली का इन मामलों में हस्तक्षेप करने का काई औचित्य नहीं है। मालदीव बेहद गहराई तक भारत के दबाव में है।' अखबार ने आगे कहा, 'भारत दक्षिण एशियाई देशों पर नियंत्रण चाहता है। नई दिल्ली छोटे दक्षिण एशियाई देशों द्वारा स्वतंत्रता, स्वराज और खास तौर पर अन्य ताकतवर देशों के साथ संबंधों के लिए किए गए प्रयास के प्रति काफी संवेदनशील है।'

ये भी कहा

अख़बार ने आगे लिखा, दक्षिण एशियाई देशों के बीच संप्रभुता की भावना बढ़ रही है। सभी छोटे दक्षिण एशियाई देश भारत के लाभ उठाने से खुद को बाहर निकालना चाहते हैं। भारत ने पश्चिमी राजनीतिक प्रणाली को अपनाया है।'

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story