×

भारत ने फिर लिया PAK से बदला, दो पाकिस्‍तानी सैनिक ढेर, 14 चौकियां तबाह

By
Published on: 2 Nov 2016 3:30 AM GMT
भारत ने फिर लिया PAK से बदला, दो पाकिस्‍तानी सैनिक ढेर, 14 चौकियां तबाह
X

जम्मू : भारतीय सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने जम्मू के रामगढ़ और अरनिया सेक्टरों में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान की तरफ से हो रही फायरिंग का मुंहतोड़ जवाब दिया है। बीएसएफ ने 2 पाकिस्तानी सैनिकों को ढेर कर दिया साथ ही 14 चौकियां तबाह कर दी हैं। भारतीय गोलाबारी में दो सैनिकों समेत 10 पाकिस्तानी भी मारे गए हैं।

इससे पहले पाकिस्तान की भीषण गोलाबारी में जम्मू में 4 महिलाओं और 2 बच्चों सहित 8 भारतीय मारे गए थे। पाकिस्तान की इस नापाक हरकत से सीमावर्ती क्षेत्रों में दहशत है। सीमा से सटे लगभग सभी गांव खाली हो गए और हजारों लोगों ने राहत शिविरों में शरण ली है। सीमा से लगे 400 स्कूलों को भी बंद कराया गया है।

पाक की फायरिंग से 8 भारतीय नाागरिक मारे गए थे

पाकिस्तान की ओर से एलओसी पर लगातार फायरिंग जारी है। इसमें कुल 8 लोगों की मौत हो गई है। रामगढ़ के सांबा सेक्टर में भारी गोले भी फेंके गए हैं इसमें एक महिला की मौत हो गई है वहीं 5 लोग घायल हो गए हैं। पाक एक महीने से लगातार फायरिंग कर रहा है। पाक सेना लगातार भारतीय चौकियों और गांवों में फायरिंग कर रही है। बीएसएफ फायरिंग का मुंहतोड़ जवाब दे रही है। इंटरनेशनल बॉर्डर के पास सुबह 6.30 बजे से फायरिंग शुरू हो गई थी।

सांबा,रजौरी,नौशेरा और पुंछ में पाक की ओर से फायरिंग हो रही है। राजौरी में एक और जवान शहीद हो गया है। कलाल के नौसेरा सेक्टर में सुबह 5.30 बजे के बाद सीज फायर का उल्लंघन किया गया। सीमापार से यहां मोर्टार फेंके गए, हालांकि किसी नुकसान की खबर नहीं है।

मेंढर के बालाकोट में भी फायरिंग के दौरान भारतीय सेना के 2 जवान घायल हो गए थे। फायरिंग में एक महिला की मौत भी हुई थी।

रविवार जम्मू के आर.एस. पुरा सेक्टर में पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन किया था। रात करीब 8 बजे पाकिस्तानी रेंजर्स ने आर.एस. पुरा सेक्टर में दो जगह ऑटोमैटिक हथियारों से फायरिंग की और मोर्टार दागे थे। इसके बाद बीएसएफ ने मुंहतोड़ जवाब दिया था।

Next Story