×

15 महीने बाद भारतीय सेना का फिर 'सर्जिकल स्ट्राइक', दिया मुंहतोड़ जवाब

aman
By aman
Published on: 26 Dec 2017 4:35 AM GMT
15 महीने बाद भारतीय सेना का फिर सर्जिकल स्ट्राइक, दिया मुंहतोड़ जवाब
X

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर में मंगलवार (26 दिसंबर) को लाइन ऑफ़ कंट्रोल यानि एलओसी के पार जाकर भारतीय सेना ने पाकिस्तान के खिलाफ एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। अपने जवानों की शहादत का बदला लेते हुए भारतीय सेना ने सीमा पार जाकर तीन पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराया। बता दें, कि भारतीय जवानों ने पुंछ के पास रावलाकोट सेक्टर में इस कार्रवाई को अंजाम दिया है।

ज्ञात हो, कि शनिवार को राजौरी के केरी इलाके में नियंत्रण रेखा के पास पाकिस्तानी सेना ने गोलीबारी की थी। इस गोलीबारी में भारतीय सेना का एक मेजर और तीन जवान शहीद हो गए थे। अपने उन्हीं जवानों की शहादत का बदला लेने के लिए भारतीय सैनिकों ने आज सीमा पार जाकर ये कार्रवाई की है।

ये भी पढ़ें ...कमांडो के हेलमेट में लगे थे कैमरे, डोभाल ने ऐसे देखा LIVE सर्जिकल स्ट्राइक

तीन पाकिस्तानी सैनिक ढेर

बताया जा रहा है कि दरअसल, भारतीय सेना एलओसी पार कर आईडी लगा रही थी। इसी दौरान पाकिस्तानी सैनिकों की तरफ फायरिंग हुई। भारतीय जवानों ने भी इसका मुंहतोड़ जवाब दिया। इस कार्रवाई में तीन पाकिस्तानी सैनिकों मारे गए। पाक सीमा में घुसकर भारतीय जवानों की इस कार्रवाई को एक बार फिर 'सर्जिकल स्ट्राइक' के तौर पर देखा जा रहा है।

ये भी पढ़ें ...सर्जिकल स्ट्राइक के बाद फिर करारा जवाब, सीमा पर भारतीय सेना ने पाक चौकियों को उड़ाया

15 महीने बाद फिर सीमा पार जाकर दिया जवाब

गौरतलब है, कि इससे पहले भारतीय सेना के जवानों ने साल 2016 में पाकिस्तान की सीमा में घुसकर बड़ी कार्रवाई की थी। 2016 में 28 और 29 सितंबर की देर रात नियंत्रण रेखा के पार जाकर भारतीय जवानों ने सात आतंकी शिविरों को नष्ट किया था। तब इसे सर्जिकल स्ट्राइक का नाम दिया गया था। यह कार्रवाई सेना ने उन आतंकवादियों के खिलाफ की थी, जो नियंत्रण रेखा पार कर भारत में घुसपैठ करने की साजिश कर रहे थे। भारत ने यह सर्जिकल स्ट्राइक जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर स्थित सैन्य शिविर पर आतंकी हमले के दो सप्ताह बाद की थी। उस आतंकी हमले में 19 भारतीय जवान शहीद हुए थे।

ये भी पढ़ें ...सर्जिकल स्ट्राइक के आज एक साल पूरे, कुछ ऐसा था उस रात का मंजर

इस साल मई में भी दिया था करारा जवाब

इसके बाद भारतीय सेना ने पाकिस्तानी सेना के खिलाफ एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की थी। भारतीय सेना ने नौशेरा सेक्टर में 20-21 मई को इस ऑपरेशन को अंजाम दिया था। सेना ने लगातार हो रही घुसपैठ के खिलाफ यह कार्रवाई की थी।

ये भी पढ़ें ...भारतीय सेना की पाक को चेतावनी, बाज नहीं आए तो फिर होगा सर्जिकल स्ट्राइक



aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story