×

IPL: RR ने स्टोक्स को 12.5 करोड़ में खरीदा, गेल-अमला-गप्टिल नहीं बिके

aman
By aman
Published on: 27 Jan 2018 6:50 AM GMT
IPL: RR ने स्टोक्स को 12.5 करोड़ में खरीदा, गेल-अमला-गप्टिल नहीं बिके
X
IPL: फिर सजी क्रिकेट की मंडी, RR ने स्टोक्स को 12.5 करोड़ में खरीदा

बेंगलुरु: बेंगलुरु में शुरू हो चुकी आईपीएल की दो दिवसीय नीलामी में क्रिकेट जगत के बड़े नामों पर आज (27 जनवरी) बोली लगाई जा रही है। इन खिलाड़ियों पर भारी-भरकम बोली लगने की संभावना है। लेकिन सबसे पहले बड़ी बोली राजस्थान रॉयल्स ने बेन स्टोक्स को 12.5 करोड़ में खरीदकर लगाई।राजस्थान ने रहाणे को बरकरार रखा है।

गौरतलब है, कि टी- 20 क्रिकेट का फटाफट फॉर्मेट आईपीएल भारत सहित दुनियाभर के खिलाड़ियों के लिए एक शानदार मंच बनकर उभरा है। भारत के युवा खिलाड़ियों के लिए तो फॉर्मेट तारणहार बनकर आया है। कई ऐसे खिलाड़ी हैं जिनकी पहचान आईपीएल ने ही बनाई है। लेकिन इस बार आईपीएल-11 की नीलामी में कई दिग्गजों की चमक फीकी दिखी।

इस नीलामी में उन भारतीय क्रिकेट खिलाड़ियों की भी चमक फीकी हुई जो कभी आईपीएल के स्टार हुआ करते थे। कल के उन स्टार्स को इस बार काफी कम कीमत पर खरीदा गया। फिर चाहे वो गौतम गंभीर हों या युवराज सिंह या हरभजन सिंह। इसके अलावा विदेशी खिलाड़ी हाशिम अमला और तूफानी बल्लेबाज क्रिस गेल को तो खरीदार ही नहीं मिला।

'क्रिकेट की मंडी' में इस वर्ष 578 खिलाड़ी नीलामी में हिस्सा ले रहे हैं, जिसमें 360 (62 कैप्ड और 298 अनकैप्ड) भारतीय हैं।

जबकि, 218 विदेश खिलाड़ियों में 182 कैप्ड, 34 अनकैप्ड और दो एसोसिएट टीम के होंगे। भारत और विश्व के टॉप 16 क्रिकेटरों को 'मार्की प्लेयर्स' का दर्जा दिया गया है। उनका बेस प्राइज 2 करोड़ रुपए है। बता दें, इसमें बेन स्टोक्स (इंग्लैंड), आर. अश्विन (भारत), शिखर धवन (भारत), युवराज सिंह (भारत), हरभजन सिंह (भारत), गौतम गंभीर (भारत), अजिंक्य रहाणे (भारत), मिशेल स्टार्क (ऑस्ट्रेलिया), क्रिस गेल (वेस्टइंडीज) और ड्वेन ब्रावो (वेस्टइंडीज) जैसे कई बड़े नाम शामिल हैं।

इन्हें इस फ्रेंचाइजी ने ख़रीदा:

-मनीष पांडे को हैदराबाद ने 11 करोड़ में शामिल किया

-क्रिस लिन को कोलकाता ने 9.6 करोड़ में खरीदा

-जेसन रॉय को दिल्ली ने 1.6 करोड़ में लिया

-मैक्कुलम को RCB ने 3.6 करोड़ में खरीदा

-एरॉन फिंच को पंजाब ने 6.2 करोड़ में खरीदा

-लोकेश राहुल को पंजाब ने 11 करोड़ में खरीदा

-डेविड मिलर को पंजाब ने 3 करोड़ में खरीदा

-करुण नायर को पंजाब ने 5.6 करोड़ में खरीदा

-युवराज सिंह को पंजाब ने 2 करोड़ में खरीदा

-केन विलियम्सन को हैदराबाद ने 3 करोड़ में खरीदा

-ड्वेन ब्रावो को CSK ने 6.4 करोड़ में खरीदा

-2.8 करोड़ में दिल्ली डेयरडेविल्स ने गौतम गंभीर को शामिल किया

-ग्लेन मैक्सवेल को दिल्ली डेयरडेविल्स ने 9 करोड़ में खरीदा

इन्हें भी नहीं मिला खरीददार :

-जो रुट पर किसी ने नहीं लगाई बोली

-मुरली विजय पर नहीं लगी बोली

-हाशिम अमला पर नहीं लगी बोली

-मार्टिन गप्टिल को फिलहाल नहीं मिला कोई खरीददार

-बेन स्टोक्स को राजस्थान रॉयल्स ने 12.5 करोड़ में खरीदा

-रहाणे को राजस्थान ने 4 करोड़ में खरीदा

-शिखर धवन को सनराइजर्स हैदराबाद ने RTM के जरिए 5.2 करोड़ में खरीदा

-अश्विन को किंग्स इलेवन पंजाब ने 7.6 करोड़ में खरीदा

-क्रिस गेल को नहीं मिला खरीददार

-पोलार्ड को मुंबई ने RTM के जरिए 5.4 करोड़ में खरीदा

-डुप्लेसिस को चेन्नई सुपर किंग्स ने RTM के जरिए 1.6 करोड़ में खरीदा

-मिशेल स्टार्क को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 9.4 करोड़ में खरीदा।

-स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह को चेन्नई ने 2 करोड़ में खरीदा।

-बांग्लादेशी खिलाड़ी शाकिब अल हसन को हैदराबाद ने 2 करोड़ में खरीदा।

आसान नहीं इस बार की नीलामी

पिछले सीजन में रिकॉर्ड 14 करोड़ 50 लाख रुपए में बिके इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स के लिए एक बार फिर फ्रेंचाइजियों को बड़ी राशि खर्च करनी पड़ सकती है। 2008 में आईपीएल की शुरुआत के बाद से इस स्तर की नीलामी नहीं हुई है, जहां इतने सारे स्टार भारतीय खिलाड़ियों की बोली लगे।

फ्रेंचाइजी:

-किंग्स इलेवन पंजाब - 67.5 करोड़ रुपए

-राजस्थान रॉयल्स - 67.5 करोड़ रुपए

-कोलकाता नाइट राइडर्स - 59 करोड़ रुपए

-रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु - 49 करोड़ रुपए

-मुंबई इंडियंस - 47 करोड़ रुपए

-दिल्ली डेयरडेविल्स - 47 करोड़ रुपए

-चेन्नई सुपर किंग्स - 47 करोड़ रुपए

-सनराइजर्स हैदराबाद - 59 करोड़ रुपए ।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story