जापान के PM शिंजो अबे आज आएंगे भारत, दुल्हन की तरह सजा अहमदाबाद

aman
By aman
Published on: 13 Sep 2017 1:29 AM GMT
जापान के PM शिंजो अबे आज आएंगे भारत, दुल्हन की तरह सजा अहमदाबाद
X

नई दिल्ली: पीएम नरेंद्र मोदी और जापान के पीएम शिंजो अबे आज (13 सितंबर) अहमदाबाद में मिलेंगे। यह मुलाकात कई मायनों में अहम मानी जा रही है। यह मुलाकात मुंबई से अहमदाबाद के बीच बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट को हरी झंडी दिखाने से कहीं ज्यादा अहम है।

इस दौरान जापान और भारत के बीच कई मुद्दों पर न सिर्फ चर्चा होगी बल्कि रक्षा से लेकर कूटनीतिक फैसले लिए जा सकते हैं। कुछ मुद्दों पर तो बातचीत अंतिम दौर में है। जापान ने डोकलाम के मुद्दे पर जिस तरह से भारत का साथ दिया है, इस लिहाज से भी यह मुलाकात काफी अहम है।

ये भी पढ़ें ...मोदी कैबिनेट का फैसला: केंद्रीय कर्मचारियों के DA में 1% की बढ़ोतरी

दोनों देशों में बढ़ी कूटनीतिक भागीदारी

हाल के सैलून में भारत-जापान के बीच कूटनीतिक मामलों में भागीदारी बढ़ी है। पीएम मोदी ने जिन देशों के साथ भारत के द्विपक्षीय रिश्तों को बिल्कुल नई परिभाषा दी है, उसमें जापान भी एक है। जापान के साथ भारत के रिश्ते किस तरह से बदले हैं, इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि पिछले तीन वर्षों में मोदी और शिंजो अबे की 10 बार मुलाकात हो चुकी है। विदेश मंत्रालय के संयुक्त सचिव (पूर्व एशिया) प्रणय वर्मा का कहना है कि 'दोनों प्रधानमंत्रियों की मुलाकात भारत व जापान के भावी रिश्तों की नींव रखेंगे।'

ये भी पढ़ें ...Apple iPhone 8, iPhone 8 Plus और iPhone X लॉन्च, जानें फीचर्स

यह मुलाकात कई मायनों में अहम

भारत और जापान के बीच बढ़ते रिश्ते कई मायनों में अच्छे हैं। ऑब्जॉर्वर रिसर्च फाउंडेशन के प्रोफेसर हर्ष वी पंत का कहना है कि 'दोनों नेताओं ने आपसी संबंधों को और अधिक मजबूत करने में खासा जोश दिखाया है। दोनों के बीच होने वाली इस मुलाकात के कई अंतरराष्ट्रीय मायने भी हैं। भारत और जापान दोनों ही एशिया-अफ्रीका ग्रोथ कॉरिडोर को लेकर काफी संजीदा हैं, जो चीन के ओबीओआर का जवाब है। इस यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच सैन्य समझौते भी हो सकते हैं। इस बार यह दोनों नेता अहमदाबाद में चौथे समिट में मिलने वाले हैं।'

ये भी पढ़ें ...ट्रायल के दौरान फेल हुई होवित्जर तोप, गोला दागते ही फटा गन बैरल

पीएम मोदी रहेंगे साथ-साथ

पीएम नरेंद्र मोदी और जापान के प्रधानमंत्री शिंजो अबे के दौरे से पहले अहमदाबाद को दुल्हन की तरह सजाया गया है। इस दौरे में पीएम मोदी और शिंजो अबे बुलेट ट्रेन परियोजना की आधारशिला रखेंगे। अबे आज (13 सितंबर) को अहमदाबाद पहुंचेंगे और 15 तारीख तक रुकेंगे। इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी उनके साथ रहेंगे और शहर के मशहूर स्थानों का दौरा कराएंगे और उन्हें उनकी जानकारी देंगे। शिंजो अबे की यात्रा में दांडी कुटीर जाना भी शामिल है। यहां वो और पीएम मोदी महात्मा गांधी के जीवन पर लगी प्रदर्शनी देखेंगे।

ये भी पढ़ें ...SC: समझौते की गुंजाइश नहीं, तो छह महीने पहले ही मिल सकता है तलाक

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story