×

लालू इस बार जेल में खेलेंगे कपड़ा फाड़ होली! जज से बोले- आपके दुश्मनों का...

aman
By aman
Published on: 2 March 2018 1:15 AM GMT
लालू इस बार जेल में खेलेंगे कपड़ा फाड़ होली! जज से बोले- आपके दुश्मनों का...
X
लालू इस बार जेल में खेलेंगे कपड़ा फाड़ होली! जज से बोले- आपके दुश्मनों का...

लखनऊ: बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव की होली गजब और निराली होती थी। वो होली में फाग गाते हैं तो बाद में कपड़ा फाड़ होली भी खेलते हैं। लेकिन चारा घोटाले में हुई सजा के कारण वो रांची के बिरसा मुंडा जेल में बंद हैं। लालू के जेल में होने से जेल प्रशासन ने इस बार होली की खास व्यवस्था की है।

बिरसा मुंडा जेल प्रशासन के सूत्रों ने कहा, कि क्विंटल भर रंग और अबीर मंगवाया जा रहा है और लालू अगर चाहें तो इस जेल में फगवा भी गा सकते हैं। लालू यादव अपर डिवीजन सेल में बंद हैं। बावजूद इसके वह सामान्य कैदियों के साथ भी होली खेल सकते हैं। जेल में बंद कैदियों में भी होली को लेकर इस बार खासा उत्साह है क्योंकि लालू प्रसाद यादव उनके साथ हैं।

लालू समर्थक नहीं मनाएंगे होली

लालू यादव को रांची हाईकोर्ट से भी जमानत नहीं मिली है जिससे आरजेडी कार्यकर्ता उदास हैं। उन्होंने होली नहीं मनाने का ऐलान किया है। उनका कहना है कि लालू प्रसाद के जेल से छूटने के बाद ही होली होगी।

'होलिका के साथ आपके दुश्मनों का भी नाश हो'

दूसरी ओर, चारा घोटाले के दुमका कोषागार मामले में फैसले की तारीख सीबीआई कोर्ट जल्द मुकर्रर करेगी। इस मामले में सुनवाई चल रही है। लालू प्रसाद यादव कभी कोर्ट पहुंचते हैं तो कभी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अपनी हाजिरी लगाते हैं। विशेष अदालत में लालू ने जज से कहा, कि 'अब दुमका मामले में थोड़ा बढ़िया लिखिएगा'। साथ ही लालू यादव ने जज को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि 'हुजूर, होलिका के साथ आपके दुश्मनों का नाश हो जाए।'

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story