×

नीतीश बताएं, बाढ़ 2 पैर वाले चूहों या 4 पैर वाले चूहों की वजह से आई : लालू

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद ने बिहार में बाढ़ के पीछे चूहों की भूमिका होने के राज्य सरकार के एक मंत्री के बयान पर शुक्रवार को तंज कसते हुए कहा कि सीएम नीतीश कुमार को यह बताना चाहिए कि बिहार में बाढ़ दो पैर वाले चूहों की वजह से आई या चार पैरों वाले चूहों की वजह से।

tiwarishalini
Published on: 2 Sep 2017 1:34 PM GMT
नीतीश बताएं, बाढ़ 2 पैर वाले चूहों या 4 पैर वाले चूहों की वजह से आई : लालू
X
नीतीश बताएं, बाढ़ 2 पैर वाले चूहों या 4 पैर वाले चूहों की वजह से आई : लालू

पटना : राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद ने बिहार में बाढ़ के पीछे चूहों की भूमिका होने के राज्य सरकार के एक मंत्री के बयान पर तंज कसते हुए कहा कि सीएम नीतीश कुमार को यह बताना चाहिए कि बिहार में बाढ़ दो पैर वाले चूहों की वजह से आई या चार पैरों वाले चूहों की वजह से।

यह भी पढ़ें ... ओ तेरी! नीतीश के मंत्री ने बाढ़ के लिए चूहों को दोषी ठहराया

बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव ने ट्विटर पर सीएम नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधते हुए लिखा, "नीतीश बताएं कि बिहार में बाढ़ दो पैर वाले चूहों की वजह से आई या चार पैरों वाले चूहों की वजह से, जो तटबंध निर्माण का हजारों करोड़ रुपए खा गए।"



लालू यहीं नहीं रुके। एक अन्य ट्वीट में लालू ने अपने खास अंदाज में कटाक्ष करते हुए लिखा, "बाढ़ की जवाबदेही चूहों की है, नीतीश की थोड़े है। नीतीश तो नैतिकता के नशे में मस्त और अंतरात्मा से वार्तालाप में व्यस्त हैं। जय हो चूहा सरकार की!"



एक अन्य ट्वीट में लालू ने लिखा, "हजारों टन शराब गायब -चूहे जिम्मेदार। बाढ़ में हजारों लोग मरे -चूहे जिम्मेदार। मानो ये चूहे ना हुए, नीतीश के सरकारी बलि के बकरे हो गए!"

यह भी पढ़ें ... आयकर विभाग ने लालू यादव से पूछा- रैली के लिए कहां से आया पैसा?



लालू ने एक और ट्वीट किया। जिसमें उन्होंने लिखा, "गजब रे गजब भाई! क्या आप जानते हैं, बिहार में बाढ़ चूहों के कारण आई। यदि नहीं, तो पता करिए, नीतीश बताएंगे कि चूहे कैसे बिहार में बाढ़ लेकर आए।"



गौरतलब है कि बिहार के जल संसाधन मंत्री ललन सिंह ने बिहार में तटबंध में बाढ़ के रिसाव का बड़ा कारण चूहों को मानते हुए चूहों को ही बाढ़ का प्रमुख कारण बताया था। इस बयान के बाद विपक्षी दल के लोग लगातार नीतीश सरकार पर निशाना साध रहे हैं।

यह भी पढ़ें ... मोदी कैबिनेट में नीतीश की पार्टी के शामिल होने पर सस्पेंस बरकरार

अगली स्लाइड में जानिए तेजस्वी यादव ने क्या कहा ....

तेजस्वी यादव ने क्या कहा ?

बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और लालू यादव के बेटे तेजस्वी ने भी अपने पिता की तरह सीएम नीतीश कुमार पर तंज कसा। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, बिहार के चूहों ने सरकारी शराब पीकर तटबंधों को काट दिया जिससे बिहार में प्रलयकारी बाढ़ आयी। नीतीश जी के सुशासनी घोटाले भी चूहों के नाम।



एक अन्य ट्वीट में तेजस्वी ने लिखा, आश्चर्यचकित नहीं होना अगर कल को नीतीश सरकार दावा करें कि सरकारी ख़ज़ाने का हज़ारों करोड़ चूहों ने "सृजन" में विसर्जित कर दिया।



tiwarishalini

tiwarishalini

Excellent communication and writing skills on various topics. Presently working as Sub-editor at newstrack.com. Ability to work in team and as well as individual.

Next Story